देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुर। जनपद में गरीब, दिव्यांग, अनाथ, असहाय जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिये रोटी बैंक मथुरा पिछले एक वर्ष से सेवाकार्य कर रही है। आज टीम रोटी बैंक मथुरा ने स्थानीय तिलकनगर काॅलोनी, जनरल गंज, मथुरा से प्रत्येक सप्ताह रोटियाँ उपलब्ध कराने वाली माताओंध्बहिनों का सम्मान करते हुये उनका आभार प्रकट किया।
टीम के वरिष्ठ सलाहकार श्री नारायण दास लखवानी जी द्वारा यह सम्मान-समारोह काॅलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित किया। रोटी बैंक मथुरा की महिला अन्नपूर्णां विंग की जिला संयोजक श्रीमती कनक शर्मा, श्रीमती निधि बाली एवं श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा सभी अन्नमित्र माता-बहिनों का पटका पहनाकर स्वागत किया। टीम के सभी सदस्यों द्वारा सभी माताओं-बहिनों को आभार-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रोटी बैंक मथुरा के संस्थापकध्जिला इंजी. योगेश शर्मा ‘यश’ ने रोटी बैंक मथुरा की स्थापना, रोटी बैंक मथुरा की कार्यप्रणाली, रोटी बैंक मथुरा के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। टीम के वरिष्ठ सलाहकार एडवोकेट बृजमोहन वर्मा ने कहा कि हमारी रोटी बैंक से जुड़े सदस्य निःस्वार्थ भाव से भूखे लोगों तक खाना पहुँचाने का कार्य कर रही हैं यह सेवाकार्य आप सभी महिला अन्नमित्र माताओंध्बहिनों द्वारा दी जाने वाली रोटियों से ही पूरा हो पा रहा है, इसके लिये पूरी टीम रोटी बैंक आपकी आभारी है। सह-संयोजक हरीश बाली ने कहा कि हम आप सभी से भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की आशा करते हैं।
आज के इस सम्मान समारोह में रोटी बैंक मथुरा के सदस्य पंकज खण्डेलवाल, आशुतोष पाराशर, प्रियेश अग्रवाल, एडवोकेट आशीष गोयल, नरेश सैनी ‘बंटी’, देवेश चैहान, भूपेन्द्र सिंह, हरीश खण्डेलवाल एवं महिला अन्नपूर्णां विग की जिला-संयोजक श्रीमती कनक शर्मा, श्रीमती निधि बाली, श्रीमती प्रतिभा सिंह, अन्नमित्र सहयोगी श्रीमती सावित्री नागपाल, काजल अरोड़ा, नेहा शर्मा, शशि अरोड़ा, भारती अरोड़ा, कीर्ति, मोतिया, बीना अरोड़ा, अमन अरोड़ा, भावना अरोड़ा, बलजीत कौर, सोनिया कौर, राधिका लखवानी, स्वीटी कौर, राधा, आरती, रेखा गुप्ता, नीलम शर्मा, फूलवती, राजेन्द्र कौर, मधु भाटिया, विद्यादेवी, कंचन मंगलानी, शान्ती रानी, ललिता रानी शर्मा आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन टीम रोटी बैंक के वरिष्ठ सलाहकार श्री नारायण दास लखवानी द्वारा एवं धन्यवाद संस्थापकध्जिला संयोजक इंजी. योगेश शर्मा ‘यश’ द्वारा दिया गया।













Related Items
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद
शक्ति उपासना के तौर पर की जाती है माता की पूजा, ऐसे करें कलश स्थापना
रविवार से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, नौ दिनों में की जाएगी माता के नौ रूपों की पूजा