देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रतिपदा उत्सव मनाया। नगर में पथ संचलन निकला गया जो कृष्णचन्द्र गांधी विद्या मन्दिर से मसानी चैराहा, गोविन्द नगर, महाविद्या, सरस्वती कुण्ड होते हुए चामुण्डा कालोनी में प्रवेश किया। गायत्री तपोभूमि के सामने से विद्या मन्दिर में संचलन का समापन हुआ। शहर में कई जगह स्वयंसेवको का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
उत्सव में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य किशन जी ने महाराजा विक्रमादित्य के जीवन के बारे मे बताया और कहा कि संघ के छह उत्सवं में से प्रथम उत्सव है। वर्ष प्रतिपदा उत्सव इस दिन संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। सभी स्वयंसेवक वर्ष में एक बार उन्हें सरसंघचालक को रुप में प्रणाम करते हैं। नगर कार्यवाह संजय शर्मा ने अधिकारियों का परिचय कराया। मुख्य शिक्षक दुर्गा प्रसाद रहे। एकल गीत राहुल अमृत, बाल स्वयंसेवक हर्ष और प्रार्थना वेद अलोक की रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष पीयूश राघव रहे। नगर संघचालक और सह नगर संघ चालक मनोज अम्बरीश, सह विभाग कार्यवाह संजय, महानगर से विद्यार्थी कार्यवाह धर्मेन्द्र, कार्यवाह शिवकुमार, सेवा प्रमुख हर्ष विजय, सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र, अरुण गिर्राजा, सत्यनरायन , ओमप्रकाश बंसल, चन्दभान गुप्ता, रोशनलाल, हरवीर, जगदीश, निरुपम, मदन लालराम, मोहन मेघश्याम, संजय शर्मा, धर्मेश, ऋषि, कन्हीया, नरेन्द्र, नेत्रपाल , हरेन्दर, चन्द्रपाल, डा. रामसेवक, राजीव, अखिलेश, तोताराम, विनय , सुनिल, निरंकार पचैरी, मोहन कोशिक, महेश, केशव नगर के आदि स्वयंसेवकों ने उत्सव ओर संचलन मे भाग लिया।













Related Items
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'
आरएसएस के अंदर है इस पूरे घटनाक्रम से नाराजगी
आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन कार्यक्रम आयोजित