BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

आरएसएस के अंदर है इस पूरे घटनाक्रम से नाराजगी

मथुरा। आरएसएस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुए मारपीट के मामले में शनिवार को पूरे दिन चले लम्बे घटनाक्रम के बाद इस पूरे प्रकरण में कुछ चार एफआईआर दर्ज की हुई हैं। वहीं एसएसपी ने विभागीय कार्रवाही करते हुए कोतवाली प्रभारी सहित कुल तीन पुलिसकर्मियांे पर कार्रवाही की है।

जबकि दो होमगार्ड पर कार्रवाही के लिए होमगार्ड कमांडंेट को लिखा है। शनिवार को हुए हाईप्रोफाइल घटनाक्रम का काफी दिन तक असर रहेगा। जिस तरह की आरएसएस की कार्यप्रणाली है उसके मुताबिक आरएसएस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से बयानबाजी नहीं हो रही है, लेकिन खेमे के अंदर पूरी नाराजगी है। पार्टी सूत्रांे के मुताबिक इस घटनाक्रम में जिस तरह से भाजपा के कुछ नेताओं ने तटस्थरूख अपनाया है आरएसएस खेमे के अंदर इस पर भी नाराजगी जाहिर की जा रही है। इसका असर आगामी दिनों में देखने को मिल सकता है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को हुई घटना के मामले में पुलिस के साथ अभद्रता करने और मारपीट कर सरकारी कार्य मेें बाधां डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोषियों की पहचान भी की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

एफआईआर दर्जकरने के साथ ही पुलिस के साथ मारपीट और हंगामा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को भी खंगाला जा रहा है। कुछ लोगों की पहचान पुलिस द्वारा कर ली गई है। दूसरी तरफ एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। कुंभ में तैनात चैकी प्रभारी पीके उपाध्याय और सिपाही अमित को निलंबित कर दिया है। जबकि होमगार्ड राजेश, अमित के विरुद्ध होमगार्ड कमाडेंट को कार्रवाई के लिए पत्र भेजाा है।

एफआईआर नम्बर-एक


तीसरी एफआईआर जिला संयुक्त चिकित्सालय के वार्ड बॉय जीतेन्द्र उर्फ जीतू द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। इसमें मारपीट करने, गालीगलौज कर अभद्रता करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

एफआईआर नम्बर- तीन


पुलिस की ओर से दूसरी एफआईआर मथुरा गेट पुलिस चैकी प्रभारी नवीन कुमार द्वारा चुंगी चैराह पर पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में की गई। पुलिस चैकी प्रभारी ने भी 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें पुलिस से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एफआईआर नम्बर- दो


कुंभ मेला क्षेत्र में यमुना स्नान के दौरान पुलिस और आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार के बीच हुए विवाद के मामले में जिला प्रचारक ने कोतवाली में मारपीट करने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कुंभ क्षेत्र के चैकी प्रभारी पीके उपाध्याय, सिपाही अमित और होमगार्ड राजेश, अमित और हरेन्द्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एफआईआर नम्बर- चार


पुलिस की ओर से विवाद में शामिल संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज दर्ज कराई गई हैं। इनमें से एक एफआईआर कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार की ओर से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और गालीगलौज कर अभद्रता करने के मामले में 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More