BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों के नेताओं को देंगे जानकारी

सरकार गुरुवार को सभी राजनीतिक राजनीतिक दलों के संसदीय दलों के नेताओं को अफगानिस्तान की स्थिति से अवगत कराएगी। विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय को सभी पार्टियों के संसदीय दल के नेताओं को अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।


26 अगस्त को सुबह 11 बजे अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति की दी जाएगी जानकारी
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजनीतिक दलों के संसदीय दल के नेताओं को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संसद भवन एनेक्सी में 26 अगस्त को सुबह 11 बजे अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति की जानकारी देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी को ई-मेल के जरिए निमंत्रण भेज दिया गया है और सभी से इस बैठक में शामिल होने का अनुरोध भी किया गया है।

अब तक काबुल से तकरीबन छह सौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल चुका भारत
भारत अभी तक अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद से काबुल से तकरीबन छह सौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल चुका है। भारत का यह अभियान अमेरिका और अन्य मित्र राष्ट्रों के सहयोग से चल रहा है। भारतीय नागरिकों को दुशांबे और कतर के जरिए वायु मार्ग से लाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से तत्काल विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ से संपर्क करने को कहा है।

अफगानिस्तान में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए काम कर रहा विशेष प्रकोष्ठ
अफगानिस्तान में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। वहीं अफगानिस्तान से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का सिलसिला जारी है। विदेश मंत्री के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके बताया कि अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी में मदद की जा रही है। 25 भारतीय नागरिकों सहित 78 यात्रियों को एक AI-1956 उड़ान दुशांबे से दिल्ली पहुंचा। इन लोगों को वायु सेना के विमान से काबुल से लाया गया था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More