BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बदलते वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम के बावजूद निरंतर मजबूत हैं भारत-रूस के रिश्ते : विदेश मंत्री

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय वार्ता में कहा कि दोनों देशों का सहयोग अपने आप में अनूठा है और दुनिया के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बावजूद भी निरंतर मजबूत बना रहा है।

भारत और रूस के विदेश मंत्रियों ने की द्विपक्षीय वार्ता

रूस के रक्षा और विदेश मंत्री वर्तमान में ‘टू प्लस टू’ वार्ता क्रम के तहत भारत में हैं। वार्ता से पूर्व भारत और रूस के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता की। इसमें रूसी विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने भाग लिया।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा…

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत रूस के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को संतोषजनक मानता है। भारत और रूस के बीच की सालाना शिखर वार्ता हमारे लिए हमेशा खास रहती है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आपसी विश्वास और आत्मविश्वास से भरा एक संबंध है। यह सालाना शिखर वार्ता कोविड-19 के चलते दो वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है। आशा है कि इस शिखर वार्ता में बहुत कुछ निकल कर आएगा।

उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत की यात्रा पर हैं और आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ सालाना शिखर वार्ता करेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More