BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन। अखिल भारतीय अग्रवाल संठगन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवससीय बैठक का सोमवार को जन्माष्टमी आश्रम में समापन हुआ। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि जब तक वैश्य राजनैतिक सत्ता की कुंजी को अपने हाथों में नहीं लेगा इसका उत्पीड़न होता रहेगा। साथ ही बताया कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक वैश्य समाज को राजनीतिक रूप से जाग्रत करने के लिए अग्रवाल संगठन व्यापक अभियान चलाएगा। राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने कहा कि संगठन समाज की ताकत प्रदर्शित करने के लिए झारखण्ड, दिल्ली, उत्तरांचल, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि में रैली करेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव गिरीश मित्तल, वी.के. अग्रवाल, सियाराम अग्रवाल, अशोक गोयल, रमेश बिन्दल, संजय अग्रवाल, सचिन गुप्ता एडवोकेट, प्रमोद गोयल, शारादा अग्रवाल,  गोविन्द गोयल आदि मौजूद रहे।   

Read More

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहंुची पुलिस सौंख। पुलिस चैकी क्षेत्र अन्तर्गत गांव ओढ़म में पुराने विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गये। और सोमवार को दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने चलाई गोली। गांव में मचा हडकंप। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहंुची। गांव ओढ़म में पुराने विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। इससें गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर स्थानीय चैकी प्रभारी अमित चैहान पहुंच गये। और ग्र्रामीण ओमप्रकाश सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से फायर करने वाला युवक और अवैेध हथियार पुलिस को सौंपा। फिलहाल पुलिस घटना के बारे में बताने से कतरा रही है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने दो पक्षों में विवाद हुआ था। किसी ने कोई फायरिंग नही की। मामले की जांच की जा रही है। गांव में शांति है।  

Read More

सौंख। कस्बा के मां चमुण्डा देवी सेवा समिति द्वारा रविवार को फूलडोल मेला का अयोजन किया गया। और कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रागंण में बने हुये सभी मन्दिरों में फल बंगला भी सजाया गया।  रविवार को कस्बा के चमुण्डा सेवा समिति द्वारा आयोजित फूलडोल मेला में आस-पास के लोगों ने मां चामुण्डा देवी के दर्शन कियें। प्रांगण में  बने चमुण्डा देवी, अजंनि पुत्र हनुमान, शनिदेव, श्रीगणेश , शिव परिवार मन्दिरों में फूल बगंला सजाया गया। इस मौके पर मन्दिर मंहत रमेश बाबा ने श्रद्वालुओं को प्रसाद वितरित किया। भक्तों ने देवी के गानों पर खूब लुप्त थिरके।  

Read More

वृंदावन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना वृन्दावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वही इनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेजा है। थाना वृंदावन के वरिष्ठ उप निरीक्षक अवधेश कुमार के अनुसार वह गुरुवार की रात लगभग 12ः00 बजे अपनी टीम कांस्टेबल विजयपाल, अभिषेक, व पवन के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम अटला चुंगी से रेलवे क्रॉसिंग की तरफ आयी तो रेलवे पटरी के सहारे दो युवक जाते दिखे। पुलिस ने जब इन्हें रोका तो इन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद राहुल उर्फ झुनझुन निवासी रतन छतरी वृन्दावन, व दूसरा साथी रामवीर निवासी रतन छतरी वृन्दावन दोनो को  दबोच लिया। वहीं इनका  तीसरा साथी निल भाग जाने में सफल रहा। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने दो घटनाओं का इकबाल किया हैं। जिनमें एक डेढ़ माह पहले हरि निकुंज पानी की टंकी के नीचे गाड़ी का शीशा तोड़कर एक पर्स चुराया था जिसमे 3 हजार रु मिले थे। वहीं दूसरी घटना 10 दिन पहले की है जहां महाराष्ट्र से आई एक बस रेलवे क्रासिंग के सहारे खड़ी थी। इन्होंने बस में घुसकर एक स्टीरियो और एक बैग चोरी किया था। जिसमें इनको 7 हजार रु मिले थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर चार कारतूस व दो खोके के साथ 12 हजार रु नगद बरामद किए हैं।    वही पकड़े गए अभियुक्त राहुल ने घटना का मास्टरमाइंड रमणरेती चैकी पर तैनात सुरेंद्र सिंह यादव का नाम लेकर सनसनी फैला दी। अभियुक्त राहुल उर्फ झुंझुन का कहना है कि रमन रेती चैकी पर तैनात होमगार्ड ही उन्हें बियर पिलाता था और घटनाएं करने को कहता था। राहुल ने बताया कि हम लूटे हुए माल के तीन हिस्से कर आपस में बांटते थे। राहुल ने दो घटनाएं करना कबूल किया है।  इधर पुलिस भले ही लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा कर अपनी पीठ थप थपा रही हो। लेकिन अगर अभियुक्त की मानें तो इस पूरे मामले में कहीं न कहीं  खाकी भी तार तार हुई है। अब देखना होगा कि क्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आरोपी होमगार्ड पर कार्यवाही अमल में लापाते है या मामले पर लीपापोती की जाएगी। 

Read More

वृंदावन। थाना वृंदावन में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति  की मौत के बाद बेबस महिला और उसके तीन बच्चे दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। पति की मौत के बाद ससुरालीजनों के तानों से डिप्रेशन में आई महिला  लगभग पागल हो चुकी है। पति की मौत के बाद 3 बच्चो की मां का पूरा परिवार ही उजड़ गया है। मामला अलीगढ़ के खैर के पास एक गांव का है। जहाँ  32 वर्षीय विवाहिता अपने परिवार के साथ आराम से रह रही थी। लेकिन वक्त ने करवट ली और  5 माह पूर्व उसके पति की मौत हो गयी। पति की मौत का बाद ससुरालीजनों ने विवाहिता और उसके बच्चों से मुंह मोड़ लिया। महिला के तीन बच्चे है। बड़ा बेटा 8 वर्ष का है जो विकलांग है। दूसरा 4 वर्ष का है। पति की मौत के बाद जेठ जेठानी रेनू को आए दिन प्रताड़ित करने लगे जिससे वह मानसिक रुप से विक्षिप्त सी हो गई। और बुधवार को घर से बाहर निकाल दिया। अब महिला अपने तीन बच्चो को लेकर ठोकरें खा रही है। गुरुवार को कुछ लोग  महिला को वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित रामनगर कॉलोनी के आश्रम में छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना आश्रम के महंत ने कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम दी। गुरुवार को लक्ष्मी गौतम और आश्रम के महंत पीड़ित महिला व बच्चों को लेकर थाने पहुंची। जहां पुलिस कार्रवाई के बाद समाज सेविका ने बच्चों को शिशु सदन में भेजा तो वही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को आगरा में मानसिक अस्पताल में भिजवाया है । इस संबंध में कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी गौतम ने बताया कि  कल शाम को मुझे पता चला कि इस महिला को परिजन परिक्रमा मार्ग में एक आश्रम है वहां पर छोड़ गए हैं। यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और इस पर तीन बच्चे हैं जिसमें इसका बड़ा बेटा 8 साल का है और छोटा 4 साल का है और तीसरा जब गर्भ में था तब उसके पिता की मृत्यु हो गई ससुराल में जेठ जेठानी ने घर से निकाल दिया। जिससे यह डिप्रेशन में आ गई और मानसिक रुप से कमजोर हो गई है महिला को मेंटल हॉस्पिटल आगरा भेजा जा रहा है।  

Read More

300 बंदर पकड़कर जंगल में छोड़ने पर लाखों का खर्चा उठा रही संस्था  वृंदावन। नगर में उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने को जी तोड़ कोशिश में लगे एमआरसी वृंदा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा का दर्द शुक्रवार दोपहर को उस समय छलक पड़ा जब वह सुनरख मार्ग स्थित लोटस गार्डन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी वृंदावन में जहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर बंदरों के आतंक की दास्तां भी किसी से छिपी नहीं है। आए दिन बंदर लोगों को काट लेते हैं उनके चश्मा, पर्स, मोबाइल आदि छीन कर ले जाते हैं। श्रद्धालुओं को आए दिन इन परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं नगर में बंदरों के हमले में एक दर्जन के करीब लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि संस्था को प्रथम चरण में वन विभाग द्वारा 300 बंदर पकड़कर जंगल में छोड़ने की अनुमति प्रदान की गई थी जिसके लिए संस्था को कोई आर्थिक सहायता ना तो वन विभाग से मिली और ना ही नगर निगम ने इस ओर कोई कदम बढ़ाया। कुल मिलाकर संस्था को लोकल स्तर पर 31,700 रुपए की राशि मिल पाई है। उन्होनें स्थानीय स्तर पर किस व्यक्ति से कितना पैसा मिला यह भी जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि बंदर पकड़ने के प्रोजेक्ट में ढाई लाख रूपय खर्चा हुआ है, जो हमने अपनी निजी आय से दिया है धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ व आचार्य बद्रीश के साथ नगर वासियों ने डॉ.अभिषेक शर्मा के कार्य की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि विगत काफी वर्षों से नगर में बंदरों की विकराल समस्या है सभी ने प्रयास को कदम बढ़ाए हैं। लेकिन इस को अमलीजामा आज तक कोई नहीं पहना सका यह सब एमआरसी वंृदा ने कर दिखाया। कार्यक्रम में आकाश गोस्वामी, डॉ.नितिन गोयल, आशीष वशिष्ठ, रमन गौतम, डॉ. तपस्या शर्मा. मौजूद रहे।

Read More

वृंदावन। गंगा एवं यमुना के शुद्धिकरण के लिए शुरू हुई नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत वृंदावन में 16 मार्च से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में आज अटला चुंगी स्थित एक होटल में परियोजना के पदाधिकारियों ने बुधवार को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में एक आयोजन किया गया। जिसमें आयोजकों द्वारा बताया गया कि बुधवार को वृंदावन के केशी घाट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा अभियान के तत्वाधान में यमुना को प्रदूषण से बचाने के उपाय एवं संरक्षण आदि के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जागरुक किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे जनपद के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृंदावन में नुक्कड़ नाटक से लेकर अन्य तरीकों से गंगा व यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जैव विविधता तथा जन संरक्षण से संबंधित अनेक परियोजना भी क्रियान्वित की जा रही हैं। कार्यक्रम में संदीब बेहरा, प्रशांत कुमार सिंह, देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।  

Read More

निजीकरण के फैसले से गुस्साएं विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार  प्रदेश व्यापी अभियान के तहत मथुरा में दिखा असर  मथुरा,। प्रदेश के पांच जनपदों की विद्युत सप्लाई का निजीकरण को लेका सरकार के फैसले से क्षुब्ध आज प्रदेशभर के ऊर्जा निगमों के साथ दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार किया हैं। कैंट बिजली घर पर काफी संख्या में उपभोक्ता अपना बिल जमा कराने के लिए भटकते रहे। कर्मचारियों ने सुबह से ही सभी कार्यालयों-बिल जमा काउण्टरों पर ताले जड दिये थे।  निजीकरण किये जाने के फैसले से गुस्साये मथुरा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। सभी कार्मिक प्रातः 09 बजे अपने-ंअपने कार्यालयों पर एकत्रित हुये। एकत्रित होकर उन्होंने ‘‘निजीकरण नहीं चलेगा, निजीकरण बन्द करो, निजीकरण हो बर्बाद‘‘ आदि नारे लगाये गये। कार्यालयों से साथी छोटे-ंछोटे जत्थों में मथुरा कैन्ट स्थित धरने स्थल पर पहुॅचे। जहाॅ पर घूम-घूमकर नारे लगाये। इसके पश्चात् मथुरा कैन्ट पर सभी कार्मिकों व अधिकारियों द्वारा विरोध सभा कर नारेबाजी की, इस सभा में मथुरा जनपद के लगभग 1500 विद्युत कार्मिकों ने भागीदारी की। सभी ने यह चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार विद्युत वितरण के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती तो बिजली कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं को अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेने के लिये बाध्य होना पड़ेगा। वक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ से निजीकरण के फैसले पर पुनः विचार करने की अपील करते हुये कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के बारे में ऊर्जा विभाग के आला अधिकारी प्रदेश सरकार को गुमराह कर रहे हैं, अन्यथा बिजली व्यवस्था में हो रहे सुधार के बावजूद, प्रदेश सरकार निजीकरण का निर्णय न लेती। यह भी माॅग की गयी कि सात अन्य जनपदों रायबरेली, मऊ, बलिया, कन्नौज, इटावा, उरई और सहारनपुर के निजीकरण के फैसले को तत्काल वापस लिया जाना चाहिये। संघर्ष समिति का यह आन्दोलन इस सभी जनपदों एवं पाॅचों शहर के निजीकरण की वापसी तक चलता रहेगा। सभा की अध्यक्षता ई. सुबोध शर्मा द्वारा की गयी एवं संचालन ई सचिन द्विवेदी द्वारा किया गया। सभा में अधीक्षण अभियन्ता इ. राघवेन्द्र, ई. बी.एस. गंगवार, ई. राजीव शर्मा, अधिशासी अभियन्ता ई. ए.के. पाण्डेय, ई. कुलदीप कुलश्रेष्ठ, ई. राजीव कालरा, ई. महेन्द्र कुमार, ई. राजवीर, ई. वीरेन्द्र, उपखण्ड अधिकारी ई. सचिन कुमार शर्मा, ई. वी.पी.एस. चैहान, ई. विकास शर्मा, ई. शीतल प्रसाद, ई. हाकिम सिंह, ई. आर.के. पाण्डेय, ई. पुनीत जैन, लेखाकार, एस.एन. अरोड़ा, राजीव सिंह, विजय कुमार, साक्षी चैधरी, नवीन उपमन्यु, सनी कुमार आदि ने सम्बोधित किया। 

Read More

कार्य में प्रगति के साथ गुणवत्ता ठीक न होने पर ठेकेदार से नाराजगी मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में ह्रदय योजना के अन्तर्गत सिटी लेवल एडवायजरी एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें मथुरा के ह्रदय स्थल होलीगेट से डीग गेट तक हेरीटेज लुक देने पर चर्चा की गई। इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि जल्द इसका प्रस्ताव बनायें, जिससे इस क्षेत्र को एक सुन्दर हेरीटेज रूप दिया जा सके।  बैठक में वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में पटरी पर लगी हुई पुरानी इण्टरलॉकिंग की डिस्मेटिलिंग का कार्य, परिक्रमा मार्ग स्थित नाले की कवरिंग से पूर्व नाले की डिस्मेटिलिंग, परिक्रमा मार्ग स्थित पूर्व निर्मित नाले के ऊपर कुछ पत्थर की चिनाई क्षतिग्रस्त अवस्था में होने के कारण उसको तोड़कर हटाने, परिक्रमा मार्ग पर नाले के किनारे लगी हुई रैलिंग को काटकर शिफ्ट करने, डिस्मेटिलिंग से प्राप्त सामग्री को परिक्रमा मार्ग से हटाकर खुले स्थान पर एकत्रित करने, डीपीआर में ली गई मड ब्लॉक के स्थान पर कम्पेक्ट मड से भराव कार्यों की समीक्षा में ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कार्य पर असंतोष व्यक्त किया गया और उसे हटाने के लिए नगर आयुक्त से कहा कि इनके द्वारा किया जा रहा कार्य किसी भी स्तर से संतोषजनक नहीं है।  प्रबंध समिति सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी द्वारा गोविन्द नगर द्वार व केशवद्वार पर भव्य गेटों का निर्माण, गोविन्द नगर द्वार मार्ग का सुदृढीकरण, प्रकाश स्तम्भ, बैंच व जनसुविधाओं की व्यवस्थापक समिति द्वारा सहमति व्यक्त की गई। बैठक में महापौर डा0 मुकेश आर्यबंधु, उपाध्यक्ष एमवीडीए यशु रूस्तगी, नगर आयुक्त डॉ0 उज्जवल कुमार, नगर निगम के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, पर्यटन अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्यध्अधिकारीगण उपस्थित थे।   

Read More

वृंदावन। मथुरा वृन्दावन नगर निगम द्वारा गृह कर, जल कर, के साथ स्वकर मूल्यांकन प्रणाली के विरोध में आज अध्यात्म रक्षा मंच के बैनर तले नगरवासियों ने नगर निगम के वृन्दावन जोन कार्यालय में कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर वासियों ने मांग की है कि वृन्दावन प्राचीन वन संस्कृति पर आधारित बना हुआ नगर है। यहां सप्त देवालयों की संपत्ति पर भी लोग निवास करते हैं यह महानगर या बड़े शहरों की तर्ज पर बना हुआ नगर निगम नहीं है ऐसी स्थिति में अत्यधिक कर वृद्धि लगाना पूर्णता अनुचित है। साथ ही मांग की है कि पूर्व में नगर पालिका परिषद द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष में 25 प्रतिशत कर बढ़ोतरी की जाती थी। क्योंकि अब नगर निगम हो गया है तो अब 30 प्रतिशत कर वृद्धि करने का प्रयास करें। आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद अलग-अलग स्क्वायर फीट के हिसाब से कर निर्धारण करना अनुचित है। उन्होने कहा कि श्री धाम वृंदावन देवनगरी है यहां सब ठाकुर जी की सेवा अर्चना कर जीवन यापन करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के बाद विकास तो कुछ हुआ नहीं है लेकिन नगर वासियों पर कर का बोझ बढ़ा दिया गया है। ज्ञापन के माध्यम से कर को कम करने की मांग की है। ज्ञापन देने पहुंचे मंच के पदाधिकारियों को अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने आस्वस्त करते हुए समस्या को नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।  इस अवसर पर पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, रामबाबू शर्मा, श्यामसुंदर दुबे, देवेंद्र शर्मा, दुर्गेश शमार्, बालकृष्ण शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, राधा बल्लभ शर्मा, अतुल कृष्ण गोस्वामी, भगवत शरण गौतम, रोहित शमा, आलोक बंसल, भगवान दास, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More

वृंदावन। ब्रज संस्कृति विष्वकोश के ब्रजभाशा एवं लोक साहित्य विशयक तृतीय खण्ड की कार्यशाला शनिवार को वृन्दावन षोध संस्थान के सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें ब्रजभाशा की परंपरा में रचे गये परिचई, ज्ञान-विज्ञान, अष्टक, शतक, सतसई एवं बारहमासा आदि ग्रंथों की श्रृंखला के संयोजन के साथ ही ब्रजलोक साहित्य की विविधताओं का विष्वकोष में प्रस्तुतिकरण पर विचार साझा किये गये। इस दौरान निदेशक सतीशचन्द्र दीक्षित ने उपस्थित विद्वानों का स्वागत करते हुए कहा ब्रज संस्कृति विष्वकोश भावी पीढी के लिए संस्कृति के अध्ययन का आधार है, जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। वृन्दावन षोध समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण तिवारी एवं ब्रजभाषा अकादमी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष डाॅ॰ कृश्णचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि विश्वकोश के अन्तर्गत टिप्पणियों के रूप में संयोजित जानकारियां तथ्यपरक तथा प्रामाणिक होनी चाहिये, जो सूचनात्मक होने के साथ ही प्रामाणिक तथा विस्तार से रहित हों। कानोडिया कालेज जयपुर की डाॅ॰ षीताभ शर्माएवं ब्रज संस्कृति विष्वकोष के सह-संपादक डाॅ॰ राजेष शर्मा ने कहा ब्रजभाशा के अन्तर्गत कृशि, गणित एवं पशुपालन पर केन्द्रित ब्रजभाषा काव्यानुवाद की पोथियों का प्रस्तुतिकरण भी विष्वकोष के अन्तर्गत होना चाहिये। जिसके लिये विष्वकोश अनुभाग को विशय सम्मत विद्वान का सहयोग आवश्यक है। शासी परिषद सदस्य राधाकृष्ण पाठक एवं विश्वकोष प्रभारी डाॅ॰ब्रजभूषण चतुर्वेदी ने विश्वकोष परियोजना के सन्दर्भ में आयोजित कार्यषाला की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्कृति प्रेमी सुधीजनों से इस पवित्र कार्य में सहयोग की अपील की। डाॅ.राजेन्द्रकृष्ण अग्रवाल ने कहा लोक साहित्य के अंतर्गत ब्रज संस्कृति से अभिप्रेत इसके साहित्य के संयोजन को लेकर विचार सुझाये।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ठा॰श्रीबांकेबिहारी के चित्रपट पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर कुंजवल्लभ गोस्वामी, डाॅ.एस.पी.सिंह, गीतेश कुमार शर्मा, मोहनलाल गौतम, ‘मोही’, गोपालशरण शर्मा, मानद संपादक करूणेष उपाध्याय, सहायक-संपादक प्रगति शर्मा, जुगल शर्मा, कृश्ण कुमार मिश्रा, उमाशंकर पुरोहित, सुकुमार गोस्वामी, रजत शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, पारूल शर्मा, अशोक दीक्षित आदि अनेक जन उपस्थित थे।

Read More

बराबर पर रहा हर मुकाबला  मथुरा। आज ब्रजकेसरी देवेन्द्र पहलवान प्रधान ने थाना राया क्षेत्र स्थित ग्राम सिहोरा में आयोजित वार्षिक कुश्ती दंगल में देश के अलग-अलग शहर एवं प्रांतों से आए पहलवानों ने कुश्ती दंगल में अपने हाथ दिखाए। इस दंगल का शुभारंभ बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया।  आज के कुश्ती दंगल में प्रमुख रूप से पांच लाख के ईनाम घोषित कुश्ती बराबर पर रहे जसापटी पंजाब और विक्रम कोटिया पहलवान जरौठा बीच हुआ जो कि बराबर पर रहे। इसी प्रकार हरकेश पहलवान सुरतिया नासिर, पहलवान हरियाणा के हाथ मिलाकर विधायक एवं दंगल आयोजक देवेन्द्र पहलवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आज के सिरोह ग्राम में हुए दंगल में खास बात यह रही कि इसमें रूस से आए नाइजीरिया पहलवान की कुश्ती भारत केसरी के पहलवान वरूण पहलवान के बीच हुआ जिसका कुश्ती देवेन्द्र ने हाथ मिला कर किया। इसकी कुश्ती बराबर रही।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More