देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना वृन्दावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वही इनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेजा है। थाना वृंदावन के वरिष्ठ उप निरीक्षक अवधेश कुमार के अनुसार वह गुरुवार की रात लगभग 12ः00 बजे अपनी टीम कांस्टेबल विजयपाल, अभिषेक, व पवन के साथ गश्त पर थे। पुलिस टीम अटला चुंगी से रेलवे क्रॉसिंग की तरफ आयी तो रेलवे पटरी के सहारे दो युवक जाते दिखे। पुलिस ने जब इन्हें रोका तो इन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद राहुल उर्फ झुनझुन निवासी रतन छतरी वृन्दावन, व दूसरा साथी रामवीर निवासी रतन छतरी वृन्दावन दोनो को दबोच लिया। वहीं इनका तीसरा साथी निल भाग जाने में सफल रहा। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने दो घटनाओं का इकबाल किया हैं। जिनमें एक डेढ़ माह पहले हरि निकुंज पानी की टंकी के नीचे गाड़ी का शीशा तोड़कर एक पर्स चुराया था जिसमे 3 हजार रु मिले थे। वहीं दूसरी घटना 10 दिन पहले की है जहां महाराष्ट्र से आई एक बस रेलवे क्रासिंग के सहारे खड़ी थी। इन्होंने बस में घुसकर एक स्टीरियो और एक बैग चोरी किया था। जिसमें इनको 7 हजार रु मिले थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर चार कारतूस व दो खोके के साथ 12 हजार रु नगद बरामद किए हैं।
वही पकड़े गए अभियुक्त राहुल ने घटना का मास्टरमाइंड रमणरेती चैकी पर तैनात सुरेंद्र सिंह यादव का नाम लेकर सनसनी फैला दी। अभियुक्त राहुल उर्फ झुंझुन का कहना है कि रमन रेती चैकी पर तैनात होमगार्ड ही उन्हें बियर पिलाता था और घटनाएं करने को कहता था। राहुल ने बताया कि हम लूटे हुए माल के तीन हिस्से कर आपस में बांटते थे। राहुल ने दो घटनाएं करना कबूल किया है।
इधर पुलिस भले ही लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा कर अपनी पीठ थप थपा रही हो। लेकिन अगर अभियुक्त की मानें तो इस पूरे मामले में कहीं न कहीं खाकी भी तार तार हुई है। अब देखना होगा कि क्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आरोपी होमगार्ड पर कार्यवाही अमल में लापाते है या मामले पर लीपापोती की जाएगी।













Related Items
टैक्ट्रर समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
MATHURA : फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार किये
MATHURA : अभियुक्त गिरफ्तार