BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हृदय योजना में होलीगेट से डीग गेट तक आकर्षक बनायें-डीएम

होलीगेट से डीगगेट तक आकर्षण करने हेतु डीएम सर्वज्ञराम मिश्र अधीनस्थों को आदेशित करते हुए कार्य में प्रगति के साथ गुणवत्ता ठीक न होने पर ठेकेदार से नाराजगी

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में ह्रदय योजना के अन्तर्गत सिटी लेवल एडवायजरी एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें मथुरा के ह्रदय स्थल होलीगेट से डीग गेट तक हेरीटेज लुक देने पर चर्चा की गई। इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि जल्द इसका प्रस्ताव बनायें, जिससे इस क्षेत्र को एक सुन्दर हेरीटेज रूप दिया जा सके। 

बैठक में वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में पटरी पर लगी हुई पुरानी इण्टरलॉकिंग की डिस्मेटिलिंग का कार्य, परिक्रमा मार्ग स्थित नाले की कवरिंग से पूर्व नाले की डिस्मेटिलिंग, परिक्रमा मार्ग स्थित पूर्व निर्मित नाले के ऊपर कुछ पत्थर की चिनाई क्षतिग्रस्त अवस्था में होने के कारण उसको तोड़कर हटाने, परिक्रमा मार्ग पर नाले के किनारे लगी हुई रैलिंग को काटकर शिफ्ट करने, डिस्मेटिलिंग से प्राप्त सामग्री को परिक्रमा मार्ग से हटाकर खुले स्थान पर एकत्रित करने, डीपीआर में ली गई मड ब्लॉक के स्थान पर कम्पेक्ट मड से भराव कार्यों की समीक्षा में ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कार्य पर असंतोष व्यक्त किया गया और उसे हटाने के लिए नगर आयुक्त से कहा कि इनके द्वारा किया जा रहा कार्य किसी भी स्तर से संतोषजनक नहीं है। 

प्रबंध समिति सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी द्वारा गोविन्द नगर द्वार व केशवद्वार पर भव्य गेटों का निर्माण, गोविन्द नगर द्वार मार्ग का सुदृढीकरण, प्रकाश स्तम्भ, बैंच व जनसुविधाओं की व्यवस्थापक समिति द्वारा सहमति व्यक्त की गई। बैठक में महापौर डा0 मुकेश आर्यबंधु, उपाध्यक्ष एमवीडीए यशु रूस्तगी, नगर आयुक्त डॉ0 उज्जवल कुमार, नगर निगम के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, पर्यटन अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्यध्अधिकारीगण उपस्थित थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More