देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। गंगा एवं यमुना के शुद्धिकरण के लिए शुरू हुई नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत वृंदावन में 16 मार्च से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में आज अटला चुंगी स्थित एक होटल में परियोजना के पदाधिकारियों ने बुधवार को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में एक आयोजन किया गया। जिसमें आयोजकों द्वारा बताया गया कि बुधवार को वृंदावन के केशी घाट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा अभियान के तत्वाधान में यमुना को प्रदूषण से बचाने के उपाय एवं संरक्षण आदि के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जागरुक किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे जनपद के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृंदावन में नुक्कड़ नाटक से लेकर अन्य तरीकों से गंगा व यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जैव विविधता तथा जन संरक्षण से संबंधित अनेक परियोजना भी क्रियान्वित की जा रही हैं। कार्यक्रम में संदीब बेहरा, प्रशांत कुमार सिंह, देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।












