BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पति की मौत के बाद 3 बच्चों लेकर ठोकरें खा रही विक्षिप्त महिला

समाजसेविका लक्ष्मी गौतम ने बच्चों को शिशु सदन व महिला को मानसिक अस्पताल आगरा पहुंचायावृंदावन। थाना वृंदावन में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति  की मौत के बाद बेबस महिला और उसके तीन बच्चे दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। पति की मौत के बाद ससुरालीजनों के तानों से डिप्रेशन में आई महिला  लगभग पागल हो चुकी है। पति की मौत के बाद 3 बच्चो की मां का पूरा परिवार ही उजड़ गया है। मामला अलीगढ़ के खैर के पास एक गांव का है। जहाँ  32 वर्षीय विवाहिता अपने परिवार के साथ आराम से रह रही थी। लेकिन वक्त ने करवट ली और  5 माह पूर्व उसके पति की मौत हो गयी। पति की मौत का बाद ससुरालीजनों ने विवाहिता और उसके बच्चों से मुंह मोड़ लिया। महिला के तीन बच्चे है। बड़ा बेटा 8 वर्ष का है जो विकलांग है। दूसरा 4 वर्ष का है। पति की मौत के बाद जेठ जेठानी रेनू को आए दिन प्रताड़ित करने लगे जिससे वह मानसिक रुप से विक्षिप्त सी हो गई। और बुधवार को घर से बाहर निकाल दिया। अब महिला अपने तीन बच्चो को लेकर ठोकरें खा रही है। गुरुवार को कुछ लोग  महिला को वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित रामनगर कॉलोनी के आश्रम में छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना आश्रम के महंत ने कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम दी। गुरुवार को लक्ष्मी गौतम और आश्रम के महंत पीड़ित महिला व बच्चों को लेकर थाने पहुंची। जहां पुलिस कार्रवाई के बाद समाज सेविका ने बच्चों को शिशु सदन में भेजा तो वही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को आगरा में मानसिक अस्पताल में भिजवाया है ।

इस संबंध में कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी गौतम ने बताया कि  कल शाम को मुझे पता चला कि इस महिला को परिजन परिक्रमा मार्ग में एक आश्रम है वहां पर छोड़ गए हैं। यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और इस पर तीन बच्चे हैं जिसमें इसका बड़ा बेटा 8 साल का है और छोटा 4 साल का है और तीसरा जब गर्भ में था तब उसके पिता की मृत्यु हो गई ससुराल में जेठ जेठानी ने घर से निकाल दिया। जिससे यह डिप्रेशन में आ गई और मानसिक रुप से कमजोर हो गई है महिला को मेंटल हॉस्पिटल आगरा भेजा जा रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More