BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया चार्ज ग्रहण

एसएसपी प्रभाकर चौधरीआज एसएसपी व्यापारियों के साथ करेंगे बैठक 

मथुरा। प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस माने जाने वाले नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने आज जनपद की आमद करा ली। उनके आमद से मथुरा न आने की अटकलों पर विराम लग गया। देर सायं उन्होंने चार्ज ग्रहण कर जिलाधिकारी मुलाकात करने के बाद अपने अधीनस्थ अधिकारियों से औपचारिक भेंट की तथा जनपद की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। देर सांय एसएसपी ने अपनी तरफ से मुलाकात की पहल की है और सभी व्यापारी संगठनों को व्यक्तिगत रूप से चैकी और थानाइंचार्ज के माध्यम से संदेश भेजा है। मुलाकात गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे पुलिस लाइन सभागार में होने जा रही है। 

बताते चले कि तीन दिन मथुरा के एसएसपी स्वप्लिन ममगाई के ट्रांसफर के बाद यहां तेज-तर्रार माने जाने वाले बिजनौर में तैनात 2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चैधरी की तैनाती की गई। तैनाती के बाद से ही लोगों द्वारा अटकलें लगाई जा रही थी कि श्रीचैधरी मथुरा नहीं आएंगे। लेकिन उन सभी अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार सुबह नौ बजे एसएसपी प्रभाकर चैधरी मथुरा पहुंचे। सबसे पहले गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से भेंट की। गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद देर शाम अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना चार्ज ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने अपने अधीनस्थों से वार्ता कर जनपद की कानून व्यवस्था का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि शासन के मंशा अनुरूप ही कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। पीड़ित की सुनवाई तुरंत होनी चाहिए। अपराधियों के लिए उनके दिल में कोई रहम नहीं। उन्होंने कहा कि सभी थानों को दलालों से मुक्त रखा जाएगा। 

नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी के मथुरा पहुंच कर चार्ज लेने से पहले ही उनकी कार्यशैली की चर्चा मथुरा पहुंच गई थी। बुधवार देरसायं नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने पहली बैठक व्यापारी संगठनो ंके साथ गुरूवार को बुलाई है। व्यापारी सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में रहा है। एसएसपी ने सभी व्यापारी  प्रतिनिधिमंडलों को सुबह ग्यारह बजे मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, होलीगेट व्यवासायी समिति, विकास बाजार व्यवासायी समिति, आगरा रोड व्यवसायी समिति आदि व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों को आमंत्रित किया गया है। होलीगेट चैकी इंचार्ज व्यक्तिगत रूप से होलीगेट स्थिति कई व्यापारी संगठनों के कार्यालयों और पदाधिकारियों को एसएसपी का संदेश देने पहुंचे। इसी प्रकार दूसरे थना इंचार्ज और चैकी इंचार्ज ने अपने क्षेत्र के व्यापारी नेताओं से मुलाकात कर उन्हें एसएसपी का संदेश दिया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More