देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लगातार तेज हो रहा है विरोध, सरकार के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी
27 को पूर्ण बहिष्कार है, इसके बाद टोटल ब्लैक आउट की दी धमकी
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के बैनरतले हुआ आंदालन
मथुरा। विद्युत विभाग की विद्युतवितरण प्रक्रिया को जिनी कंपनियों के हाथों में सौंपने के विरोध में विद्युतकर्मचारी संगठन सड़क पर उतर आये हैं। आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कर्मचारी संगठन सरकार की मंशा पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।
मुख्यअभियंता आगरा क्षेत्र एसके त्यागी आंदोलन में सामिल होने पहुंचे उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार ने पांच महानगरों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ तथा मुरादाबाद की विद्युत वितरण सेवा को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। विद्युत विभाग के कर्मचारी संगठन के इस निर्णय के विरोध में विद्युत विभाग के कर्मचारी संगठन आ गये हैं। निजी हाथों में पहले ही सौंपी जा चुकी आगरा महानगर की विद्युत वितरण व्यवस्था को बेहतर बताया गया है।
अधीक्षण अभियंता विद्युत शहरी क्षेत्र राघवेंद्र ने बताया कि कर्मचारी संगठन लगातार आंदोलन को तेज करेंगे। सरकार की मंशा साफ नहीं है। जिन महानगरों की विद्युतवितरण व्यवस्था को निजीहाथों में सौंपने की तैयारी हो है वह लाभ वाले क्षेत्र हैं। सरकार अगर निजीकरण करना चाहती है तो रूरल क्षेत्र को निजीहाथों में दिया जाए।













Related Items
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
चैत्र नवरात्र में उपवास के दौरान खाएं ये पांच ड्राई फ्रूट्स, रहेंगे स्वस्थ
दिल्ली के द्वारका में एलपीजी सिलेंडर फटने से पांच घायल