देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
प्रदेश सरकार द्वारा बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने पर कस्बावासी खुश
मथुरा। श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता बलरामजी की नगरी बलदेव को प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थ स्थल घोषित किए जाने पर कस्बावासी खुश नजर आये। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां आने वाले हजारों तीर्थ यात्रियों को अब सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित कराने के लिए कस्बा वासियों ने पूर्ववर्ती सरकारों को पत्र के माध्यम से एवं विधायक पूरन प्रकाश के माध्यम से विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था, लेकिन पूववर्ती सरकारों ने कस्बा को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग को दरकिनार कर दिया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनी फिर से विधायक पूरन प्रकाश को कस्बा वासियों ने विजयी बनाया। इसका लाभ अब कस्बा वासियों को मिला। तीर्थ स्थल घोषित किए जाने पर शुक्रवार को स्थानीयों ने अपने विचार रखे।
नगर पंचायत चेयरमैन कमल पांडेय ने सर्वप्रथम प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कस्बा वासियों द्वारा बलदेव को तीर्थ स्थल घोषित कराने के लिए पूर्व में सैकड़ों ज्ञापन सरकारों को दिए जा चुके हैं। इसका लाभ अब मिला है। कस्बा का स्वरूप बदलने के आसार पूर्ण तरीके से बढ़ गए हैं। इसमें नगरपंचायत अपना पूर्ण सहयोग देगी।
पूर्व चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कस्बा को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने पर मथुरा से सादाबाद को जाने वाले मार्गों की हालात सुधरेगी। आसपास के गांवों का स्वरूप भी बदला-बदला नजर आयेगा।
कांग्रेस नेता अम्बेश पंडित ने कहा कि अब दाऊजी मंदिर के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की उचित व्यवस्था मिलेगी। रोडवेज बसों का आवागमन भी यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेगा।
स्थानीय राहुल चैधरी ने बताया कि अब तक कस्बा में दाऊजी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था नहीं थी। तीज-त्यौहारों पर पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। तीर्थ स्थल घोषित होने पर यात्रियों को अब पूर्ण सुविधा मिलने के आसार बढ़ गए हैं। प्रदेश सरकार ने नेक कार्य किया है।
युवा अग्रवाल समाजसेवा समिति के मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल ने कहा कि ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज के मंदिर के पीछे पौराणिक क्षीर सागर का अब स्वरूप बदलेगा। कस्बा के लिए आने वाले रास्ते चमन होंगे। पार्किंग की व्यवस्था होगी। गेस्ट हाउस की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं को मिलने लगेगी।
श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी
श्री दाऊजी महाराज व माता रेवती के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं कस्बा में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं से यहां पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। पुलिस से शिकायत करने पर कोई सहायता नहीं मिलती। एक दिन भी ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं। रोडवेज बसों का आवागमन भी ठप। डग्गेमार वाहनों से यात्रा करना यात्रियों के लिए दुखद भरा है।













Related Items
गोवर्धन में चेयरमैन, पार्षदों को दिलाई शपथ
जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल भेजकर की मामले की जानकारी
जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने किया शुभारम्भ