BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने किया शुभारम्भ

मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह की अध्यक्षता में जनपद में ड्राईविंग टेªनिंग सेन्टर में द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं जनमानस में जागरुकता लाने के उद्देश्य से 24 से 30 सितम्बर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी, तो वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से पालन किया जाए। साल के त्रैमास में आयोजित होने वाले सड़क सप्ताह को लेकर अधीनस्थों से कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से जहां खुद की जान की सुरक्षा होती है, वहीं दूसरो को भी असमय घटित होनी वाली दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है।


अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 24 सितम्बर को सड़क सुरक्षा सप्ताह का व्यापक प्रचार प्रसार करायें। जागरूकता कार्यक्रम में ऑटो रिक्सा, ई रिक्सा, बस एवं टैक्सी चालकों के संगठनों को शामिल किया जाएगा। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने के अलावा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ चेकिंग कराते हुये कार्रवाई की जाये। साथ ही वाहनों में हूटर-सायरन, प्रेशर हार्न एवं शीशों पर काली फिल्मों का प्रयोग करने वालो के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाये।


पुलिस अधीक्षक यातायात राधेश्याम राय ने कहा कि अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध चेकिंग की जाये। राजमार्गों पर सड़क के किनारे स्थित ढाबों व ट्रक चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जाए। साथ ही अवैध रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लायी जाये। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट व तीन सवारी के साथ दोपहिया वाहन चलाने वालों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।


एआरटीए मनोज वर्मा ने कहा कि ट्रैक्टर टॉली पर स्वयंसेवी संस्थाओं अथवा किसी अन्य संस्थान, कम्पनी से प्रायोजित कारकर निःशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाये जाने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने अधीनस्थों को यह भी निर्देश दिये है कि उपरोक्त बिंदुओं में कार्रवाई की समीक्षा सप्ताह के अंत में की जाएगी। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को सदव्यवहार बनाये रखने के सुझाव दिये हैं। श्रेष्ट व गुणवत्तायुक्त कार्रवाई करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया जायेगाा। शिथिलता पर प्रतिकूल की भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More