BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीएम-एसएसपी ने अचानक किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण

एआरटीओ कार्यालय में निरीक्षण करते डीएम एवं एसएसपी दलालों पर लगाम कसेगा जिला प्रशासन 

डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट 

मथुरा।  एआरटीओ कार्यालय पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर छापामार कार्यवाही की। चार दलालों को कार्यालय से हिरसत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है जिससे उनके दूसरे साथियों की भी जानकारी जुटाई जा सके। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी प्रभाकर चैधरी, एसडीएम सदर, सीओ सिटी ने शनिवार सुबह कार्यही की। प्रशासन की कार्यावाही से कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। कार्यालय के बाहर काउंटरों पर बैठे कई लोग भी अचानक भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। एआरटीओ कार्यालय की लगातार शिकायतें डीएम तक पहुंच रही थीं। इससे पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्यालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही हो चुकी, एआरटीओ कार्यालय पर जो लोग महत्वपूर्ण काम सम्हाल रहे हैं वह न सरकारी कर्मचारी हैं और नहीं प्राईवेट। ऐसे करीब 20 लोग एआरटीओ कार्यालय में महत्वपूर्ण काउंटरों पर काम कर रहे हैं। इन काउंटरों पर काम कर रहे इन्हीं लोगों के दलाल बाहर सक्रिय रहते हैं। इन दलालों के माध्यम से ही काम करापाना संभव है। इन कर्मचारियों का कोई रिकार्ड कार्यालय में मौजूद नहीं है। इस संबंध में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि एआरटीओ कार्यालय में बिना दलालों के कोई कार्य नहीं होता है, हर कार्यालयों में दलाली देने के बाद ही काम पूरा होता है। इन्हीं सब अनियमिताताओं को लेकर आज यहां छापा मारा गया था। डीएम ने बताया कि यहां कोई दलाल नहीं पकड़ा गया, कार्यालय में काफी गंदगी मिली तथा साफ-सफाई न होने व पैसा लेने की शिकायत भी लोगों ने बताई। उन्होंने कहा कि सभी चीजों को देखा गया और बारीकी से निरीक्षण किया है। जो अनियमितताएं है उन्हें दूर किया जाएगा और शासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह कार्यवाही अभी नहीं रूकेगी यह इसी प्रकार से चलती रहेगी। सुनिश्चित किया जाएगा कि दलालों का प्रवेश पूरी से कार्यालय में वर्जित रहे। और आम आदमी को किसी कार्य कराने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More