देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
झोपड़पट्टी के बच्चों की मदद के लिए समाज के लोग आगे आएं श्वेता शर्मा
मथुरा। राम नवमी के अवसर पर गोपाल नगर स्ट्रीट स्कूल मथुरा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झोपड़पट्टी में रहने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को भोजन के साथ जरूरत की चीजें वितरित की गई। इस कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड नंबर 66 पार्षद श्वेता शर्मा ने अपनी तरफ से नन्हे-मुन्ने बच्चों को चप्पलें के साथ चॉकलेट भेंट करते हुए समाज के हर तबके से ऐसे लोगों की मदद करने का आह्वान किया ’ सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष समाज सेवी विनोद दीक्षित ने बच्चों को पढ़ने के लिए किताब भेंट करते हुए समाज से ऐसे लोगों की मदद करने की अपील करते हुए कहा बच्चों में त्वचा रोग की समस्या को लेकर इस जगह आने वाले समय में बच्चों को फ्री मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। हेमंत अग्रवाल ने बच्चों को बिस्कुट के साथ उपहार देते हुए समय-समय पर मदद देने का वादा किया। स्कूल के संचालक और समाजसेवी सतीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में और समाजसेवी गरीब बच्चों की मदद के लिए आगे आएंगे ’ मनोज शर्मा, शशि सक्सेना, बंदना सक्सेना ,प्रदीप शर्मा, संगीता जैन, श्रीमती नूपुर शर्मा तेजस शर्मा ,प्रभात शर्मा ,जगदीश सक्सेना आदि लोग शामिल हुए।.













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
बिहार : मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत
कैंप में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा गुरू