BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिहार : मुंडन कराने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो जुड़वां बच्चों समेत तीन की मौत

जमुई । बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक स्विफ्ट कार के सड़क के किनारे एक पेड़ में टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरा के चरपोखरी के रहने वाले आनंद कुमार अपने परिवार के साथ कार से अपने बच्चों का मुंडन कराने देवघर जा रहे थे। रास्ते में चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबुटिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

बताया जाता है कि इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार-पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो जुड़वा बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र पांच साल बताई जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी के बाद चंद्रमंडीह थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई से देवघर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More