देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मौजूद नहीं मिले चिकित्सक,गन्दगी पर जतायी नाराजगी
मथुरा। राया कस्बे में मंगलवार के दिन दोपहर के समय बल्देव विधान सभा क्षेत्र के विधायक अचानक राया स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच गए यहां पर पहुंचते ही खलबली मच गयी यहां पर मरीज बहार तड़फते मिले तो चिकित्सक नदारद मिले बाद जानकारी होते ही चिकित्सक आ गए और बताया कि वह आवश्यक कार्य से चले गए थे। विधायक ने राया स्वास्थ्य केन्द्र पर मिली खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए है।
बल्देव विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश दोपहर के समय अचानक स्वास्थ्य केन्द्र राया पहुंचे यहां पर डा तुलाराम आवश्यक कार्य से बहार चले गए और जानकारी होते ही स्वास्थ्य केन्द्र पर आ गए वहीं दूसरे चिकित्सक राजीव खाना खा रहे थे विधायक के काफिले को देखते ही स्वास्थ्य केन्द्र पर हड़कम्प मच गया और कर्मचारी आनन फानन में अपनी कमियों को छुपाने के लिए भाग दौड़ शुरू कर दी। यहां पर दवाओं को रिकोर्ड भी गड़बड़ मिला
और जो एक महिला चिकित्सक की रात आठ बजे से डयूटी चालू होने वाली थी उसकी एडवांस में ही हाजिरी लगा रखी थी। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली वहीं चिकित्सालय में विद्युत तार भी झूला झूलते मिले। और एम्बूलेंस पर तैनात चालक भी यूनिफार्म में नहीं मिले क्षेत्रीय विधायक ने पूरन प्रकाश ने बताया कि जो जनहीत की योजनाओं को मूर्ति रूप् देने के लिए कार्य चल रहा है यहां पर जो अनिमितताएं मिली है उनके लिए हिदायत दी है किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी जो भी कमियां पायी गयी है उनकोें सुधार करने के लिए कहा गया है। वहीं मरीजों ने भी क्षेत्रीय विधायक से स्वास्थ्य केन्द्र पर बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा मान सिंह,वीरपाल सिंह,अनिल कुमार रावत,आदि प्रमख्ुा लोग उपस्थित थे। बताया कि गया कि लखनऊ से आए मनमोहन स्वरूप् नितिन कुमार भाजपा विधायक जनसहयोग अभियान के अन्तर्गत निरीक्षण किया गया था।













Related Items
आर्यना सबालेंका स्वास्थ्य कारणों से पेरिस ओलंपिक से हटी
हेमा मालिनी ने राया में की जनसभा
कड़वे स्वाद के बावजूद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है करेला, इन रोगों से मिलती है मुक्ति