BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक सुनिश्चित करायें-डीएम

मांट तहसील में पीड़ितों की शिकायत सुनते डीएम सर्वज्ञराम मिश्र मांट तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 154 शिकायतों में 04 का निस्तारण, 

मथुरा। मंगलवार को तहसील मांट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में 154 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि किसी भी कार्य में शिथिलता मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण करने के निर्देश दिये। साथ ही सिंचाई विभाग के एक्सईन को तालाबों को भरने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएसओ को निर्देशित किया कि खाली पड़ी राशन दुकानों को आवंटित कर कार्यवाही कराना सुनिश्विचत करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायत राजस्व, आपूर्ति विभाग की शिकायत सबसे अधिक रही। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी वरूण कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह, नायब तहसीलदार निधि भारद्वाज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More