देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
निरंकारी सत्संग से रिश्तों में मिठास लाने तथा प्रेम बढ़ाने का प्रयास
मथुरा। निरंकारी सत्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज की प्रेरणा से देशभर में महिला समागम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में यहां हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर निरंकारी महिला संत समागम आयोजित किया गया।
सत्संग में प्रचारिका बहन पुनम अरोड़ा ने कहा कि हर नारी जो स्वयं में खुश रहना चाहती हैं और घर-परिवार को भी खुशमय बनाना चाहती हैं तो ’’ निरंकारी सत्संग’’ से बेहतर कोई विकल्प नही है। निरंकारी सत्गुरू से ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर लाखों घर परिवारों में रोनकें आ गयी हैं। उन्होंने कहा कि घर में सभी सदस्यों को सम्मान दिया जाऐ। मां हो या सास, बहन हो या ननद, पिता हो या ससुर, हर एक रिश्तें का अपना स्थान हैं, अपना महत्व है। जीव-जन्तु-पशु तथा प्रकृति सब अपने स्वभाव अनुसार काम कर रहे हैं, किन्तु मनुष्य अपने मानवीय स्वभाव के विपरीत कार्य कर रहा है। जब कोई भी अपनी सीमा से बाहर जायेगा तो समाज हो या ग्रहस्थ में हलचल होना स्वाभाविक है। इसलिए एक -दूसरे के स्वभाव को समझें। एक -दूसरे की रूचि का आदर करें। अधिकार जताने की बजाय कर्तव्यों के पालन पर ध्यान दें। मंथरा कैकयी के बजाय, शबरी, अहिल्या, मीराबाई जैसा किरदार हों।
निरंकारी प्रचारिका ने कहा कि निरंकारी सत्संग से सीख लेकर हजारों नारियों ने अपने घर परिवार की तस्वीर बदल दी हैं, वें सिर्फ प्रवचन सुनने तक सीमित नहीं रहीं बल्कि निरंकारी सत्गुरू द्वारा प्रदान ’’ब्रह्मज्ञान’’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर, अपने आचरण द्वारा प्रेम तथा शांति का माहौल देकर अपने ही घर को स्वर्ग बना दिया है। उन्होंने कहा कि निरंकारी सदगुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज की प्रेरणा से हर शहर में निरंकारी सत्संग के माध्यम से सास-बहु, ननद-भौजाई, देवरानी-जेठानी, पति-पत्नी, के बीच रिश्तों में मिठास लाने तथा आपस में प्रेम बढाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन घरों में सत्संग होता है वहां सास बहु लडती नहीं बल्कि मां बेटी सा प्रेम करती हैं। नारी अगर चाहे तो घर परिवार को एकत्व की डोर में बांधे रख सकती है, इसके लिए प्रेम नम्रता तथा सहनशीलता के आभूषणों को धारण करना जरूरी है। तभी घर परिवार की तस्वीर बदलेगी और स्वर्गमय नजारा भी दिखेगा।













Related Items
MATHURA : निरंकारी भक्त रचेंगे इतिहास
स्वच्छता हेतु निरंकारी फाउंडेशन के योगदान की दिखायी तस्वीर
प्रेरणादायक रहा निरंकारी बाल समागम