BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

प्रेरणादायक रहा निरंकारी बाल समागम

रविवार को सत्संग भवन में आयोजित बाल संत समागम में बच्चे प्रेरक प्रस्तुतियां देते हुए बच्चों ने प्रेरक प्रस्तुती दे उपस्थित लोगों का भक्तिमय 

मथुरा। निरंकारी बाल संत समागम के भव्य आयोजन में आगरा से आयीं बहन जयश्री जी ने कहा कि निरंकारी बच्चों ने बाल भक्त प्रहलाद की यादें ताजा कर दी। बच्चों ने अपनी प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से साबित कर दिया कि उन पर निरंकारी सत्गुरू की शिक्षाओं का पूरा असर हैं। रविवार को मथुरा के हाइवे नवादा स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन,  में आयोजित बाल सन्त-समागम में सत्गुरू माता सविन्दर-हरदेव जी महाराज का पावन सन्देश देते हुये बहन जयश्री जी कहा कि बच्चों को पारिवारिक माहौल के साथ अच्छा माहौल प्रदान करें। ताकि उनमें चारित्रक गुणों का विकास हो सके। उनको एक स्वस्थ माहौल प्रदान करें। हमें सबसे पहले पढ़ाई पर ध्यान देना है। गुरूमत पर चलना हैं। बच्चों ने ही मिशन को ऊंचाइयों की ओर ले जाना है। बाबा हरदेव सिंह महाराज को समर्पित बच्चों की मार्मिक प्रस्तुति एक मसीहा प्यार का देख सबकी आंखों में आंसू आ गये। बाबा हरदेव जी के 36 वर्षों के अमूल्य योगदान को याद किया गया। एक नाटक मैं समय हूँ में आधुनिक संसाधनों का सदोपयोग करने की सीख देकर, बच्चों को सामाजिक कार्यों को अंजाम देने की प्रेरणा दी गयी।

इस समागम को सफल बनाने में समस्त सेवादल के भाई-बहनों ने अपना योगदान दिया। सबका आभार संयोजक हरविन्द्र कुमार ने किया। बच्चों को ओमप्रकाश एवं विनोद अरोड़ा ने उपहार भेंट किए। ऊर्वशी त्रिपाठी, भरत, कोमल, गौरी खत्री, राधा जीतू, आरती तथा किशोर स्वर्ण का विशेष योगदान रहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More