देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। स्वच्छता हेतु संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा किये गये कार्यों की तस्वीर स्थानीय प्रतिनिधि युवा प्रचारक किशोर ष्स्वर्णष् ने मथुरा शहर के गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष बखुबी बयां की। मौका था मथुरा के प्रसिद्ध शहीद भगतसिंह पार्क में हुए स्वच्छता ऐप लांचिंग समारोह का, जिसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रथम महापौर मुकेश आर्यबंधु , नगर आयुक्त डॉ उज्ज्वल कुमार एवं मथुरा जनपद की अधिकांश स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पर सं.नि.चे.फा. के प्रतिनिधी किशोर स्वर्ण ने जब यह बताया कि ष्निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निरंकारी सद्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में देश के 263 रेलवे स्टेशन, ताजमहल और लालकिला सहित प्रसिद्ध इमारतों, गंगा और यमुना सहित तमाम नदियों-पार्कों, अस्पतालों की सफाई की जा चुकी हैं तब उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तालियां बजाकर सराहना की। इस अवसर पर निरंकारी फाउंडेशन की गतिविधियों की फाइल देख, महापौर मुकेश आर्यबन्धु और नगर आयुक्त डा.उज्जवल कुमार ने स्वच्छता हेतु जागरूकता फैलाने के लिए किशोर स्वर्ण को शाबाशी दी। ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान और मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के बैनर तले संयोजक आश्विन चैधरी के निर्देशन में आयोजित समारोह में स्वच्छता ऐप लांच किया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन सहित दो कदम संस्था, जय हो, रक्तदाता फाउंडेशन, रेड क्रॉस सोसाइटी , प्रयास , जे सी आई मथुरा कालिंदी , रॉयल क्लब , जायंस ग्रुप ऑफ मथुरा, मिशन पासिबल आदि संस्थाओं के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













Related Items
दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़
स्वच्छ भारत मिशन: स्वच्छता दीदियों ने गांव की बदली तस्वीर, कचरे का निस्तारण कर कमाए 63 हजार रुपए
पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता के प्रति किया जागरूक