देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गांधी जयंती पर निरंकारी भक्त इतिहास रचने जा रहे हैं, मथुरा रेलवे जंक्शन सहित देश के 356 रेलवे स्टेशनों पर बुधवार को स्वच्छता का महाकुंभ देखने को मिलेगा, जिसमें लगभग दो लाख निरंकारी भक्त अपने हाथों से सफाई कर रेलवे स्टेशनों को चमकायेंगे।
जोनल इंचार्ज श्री हरविंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि सद्गुरु माता सुदिक्षा जी महाराज की प्रेरणा से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा होने वाले स्वच्छता के महाअभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मथुरा में सफाई के लिए सेवाए अर्पित करने वाले लगभग 500 पांच सौ भक्त अपना नाम दर्ज कराने हेतु सक्रिय हो गये हैं , वहीं सबको जिम्मेदारी भी बांट दी गयी ।
उन्होंने बताया कि निरंकारी सेवादल संचालक मोहनसिंह तथा शिक्षक अशोक दयालु के नेतृत्व में बुधवार को प्रातः 8 बजे से, मथुरा रेलवे जंक्शन पर, एक बार फिर, संत निरंकारी सेवादल के सदस्य और संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन से जुड़े तमाम श्रद्धालु-भक्त इस ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ में भाग लेंगे।
सफाई अभियान में रेलवे संसदीय समिति के उपाध्यक्ष रमेश रत्न सहित सात सदस्यीय टीम तथा स्टेशन डारेक्टर एन.पी.सिंह सहित कई रेलवे अधिकारियों की मौजुदगी की सम्भावना है।
प्रवक्ता किशोर ‘‘स्वर्ण ‘‘ ने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणा से संत निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेन ने 2 अक्टूबर 2015 में ’स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत की थी। तब से लगातार निरंकारी भक्त रेलवे स्टेशनों की सफाई के साथ ही देश की प्रसिद्ध गंगा-यमुना सहित अनेक नदियों और ताज महल सहित प्रसिद्ध स्मारकों तथा देश के सैंकड़ों अस्पतालों की सफाई कर देशवासियों को स्वच्छता हेतु जागरूक कर रहे हैं। जिससे हर कोई प्रभावित हो रहा हैं। संत निरंकारी मिशन सद्गुरु माता सुदिक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में आध्यात्मिकता की अलख जगा रहा है। इस योगदान को विश्व भर में सराहा भी जा रहा है।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सीजन में मचाया धमाल, SUV सेगमेंट में रचा नया इतिहास
थार के रेगिस्तान में बसता है इतिहास का खजाना, बाड़मेर के खंडहर और जैन मंदिरों की दुनिया