BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

15 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस व स्वाट टीम ने पकड़ा

एसपी देहात आदित्य शुक्ला पत्रकारों को ईनामी बदमाश के बारे में जानकारी देते हुए मथुरा। मंगलवार को बरसाना एवं स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दे फरार 15 हजार का ईनामी बदमाश घर से दबोच लिया उसके पास से चाकू बरामद हुआ है। आपको बता दे कि पुलिस बदमाश मुठभेड़ में आगरा पुलिस के एक सिपाही की हत्या एवं विभिन्न अपराधों मेें वांछित चल रहा था। जिसे आज देरसायं एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम दिया है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया मंगलवार बरसाना क्षेत्र वर्ष 2013 में आगरा एसओजी टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए छापा मारा था उस दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में कांस्टेबिल सतीश की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामलेे में कई अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैै। लेकिन नन्नू उर्फ नन्दू पुत्र धानू निवासी हाथिया बरसाना जनपद तभी से वांछित चल रहा था। नन्नू पर थाना बरसाना से 10 हजार और थाना एतमादपुर आगरा से 5 हजार का इनाम घोषित है। इस मामले में स्वाट टीम और बरसाना पुलिस इसे पकड़ने के प्रयास में लगी थी, 17 अप्रैल को सुबह मुखबिर की सूचनाधार पर नन्नू अपने घर पर है। थाना प्रभारी बरसाना सुनील कुमार और स्वाट टीम प्रभारी हरबेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इसके कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More