देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। चुंगी चैराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91 वीं जयंती हर्षउल्लास के साथ मनाई गई।पूर्व पीएम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। युवा सपा नेता अशोक कुमार ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान, लेखक और बेबाक समीक्षक थे। जो देश के प्रधानमंत्री के रूप में आठ महीने से भी कम के कार्यकाल में रहे। वह 10 नवंबर, 1990 से 20 जून, 1991 तक पीएम के पद पर रहे। इतने दिनों में ही उन्होंने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की ऐसी छाप छोड़ी जिसे आज भी याद किया जाता है। अंकित वार्ष्णेय ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय मसलों और जनता के सवालों पर सरकारों का विरोध भी किया और आवश्यक सहयोग भी। आज उन्हीं बेबाकी बोल और खुले विचारों वाले नेता की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके नेक कर्मों और विचारों से आज भी उन्हे लोग याद करते हैं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर सत्यवीर सिंह राघव, विनय ठाकुर, विजय राघव, भुल्लू कुरेशी, विनोद, शिवेंद्र अवस्थी, संजय जादौन, सुरेश तोमर, गब्बर जादौन, पवन ठाकुर, चैधरी ओमवीर सिंह, किस्सो ठाकुर, जीतू राघव और गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे।













Related Items
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन