देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। गत दिनों अरुणाचल सीमा पर सुरक्षा करते वक्त शहीद हुए जनपद मथुरा के अंतर्गत ग्राम चैमुहाँ के जवान कालीचरण के “शहीद स्मारक” के लिए प्रशासन द्वारा आवंटित जमीन के आस पास गंदगी देख द्रवित होकर आज रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज “श्रम दान” व सफाई अभियान किया गया।जिसमें “शहीद स्मारक” के आस पास गंदगी को फांवड़े व जे.सी.बी द्वारा साफ कराया गया। आज इस कार्यक्रम में रालोद उपाध्यक्ष श्री जयंत चैधरी भी आने वाले थे पर जरूरी कार्य करते चलते वह नही आ सके। कुँवर नरेंद्र सिंह ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम लोगों ने श्री जयंत चैधरी के आह्वान पर शांतिपूर्वक तरीके से “श्रम दान”किया है परंतु अगर केंद्रीय सरकार व स्थानीय प्रसाशन द्वारा जल्द इनको कोई अनुदान, परिवार में नौकरी व अन्य सुविधाएँ नही दी गईं तो राष्ट्रीय लोक दल मथुरा श्री जयंत चैधरी जी के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। श्रमदान व सफाई अभियान कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित रहे रालोद नेता ठाकुर जितेंद्र सिंह सदस्य,जिला पंचायत गौरव मालिक, ताराचंद गोस्वामी, ठाकुर समय सिंह, ठाकुर जगन्नाथ सिंह, भूरी सिंह आदि रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।













Related Items
छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, मारे गए 4 माओवादी, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
वीर सपूत शहीद का शव देख हर किसी की आंखें हुईं नम