BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, मारे गए 4 माओवादी, एक जवान शहीद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। वहीं एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया। एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई है।
4 जनवरी की शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

दक्षिण अबूझमाड़ के एक जंगल में शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक हेड कांस्टेबल सन्नू करम की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर थी।

गोलीबारी बंद होने के बाद चार माओवादियों के शव बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने मौके से एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार बरामद किए।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

बता दें कि 22 नवंबर को भी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया था।

क्षेत्र के घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में इंसास राइफल, एके-47 और एक एसएलआर समेत कई हथियार बरामद हुए थे। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तब लिखा था, "सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया। "

साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More