BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वीर सपूत शहीद का शव देख हर किसी की आंखें हुईं नम

मथुरा। महावन क्षेत्र के गांव नगला लोका मे शहीद सूबेदार देवकीनंदन का पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी में लाया गया। जिसे देखकर हर किसी की आंखों से आंसू की धारा बह पड़ी तथा अंतिम दर्शन को हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा और शहीद के परिवार में कोहराम मच गयाद्य शहीद को सेना के द्वारा राजकीय सम्मान दिया गया। तहसील महावन के पुलिस और प्रशासन ने शहीद को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए। इसके बाद शहीद के छोटे पुत्र ने अपने पिता अंतिम मुखाग्नि दी। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय तथा जब तक सूरज चांद रहेगा देवकी नंदन तुम्हारा नाम रहेगा के जयकारे लगाए। सोमवार को शहीद सूबेदार देवकी नंदन का पार्थिव शरीर अपने पैतृक गांव नगला लोका पहुंचा। जिसे देखकर आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर उमड़ पड़ी। हर किसी की आंखें नम हो गई। शहीद के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। शहीद सूबेदार देवकीनंदन नंदन देश सेवा के लिए सन 1998 में भर्ती हुए थे। हाल ही में उनकी पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में थी तथा हार्ट अटैक से वह शहीद हो गए। वह अपने पीछे अपने पिता भूपचंद तथा दो बेटा प्रिंस और पियूष तथा अपनी पत्नी को रोते हुए छोड़ कर चले गए हैं। उनके दोनों बेटे कक्षा 11 और 12 में पढ़ाई कर रहे हैं। शहीद की अंतिम विदाई में मेजर संदीप, सूबेदार गुलाब सिंह, देवेंद्र कुमार, एसडीएम शास्वत त्रिपुरारी, क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, तहसील दार सुशील कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी आशा चौधरी तथा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More