देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चाक चैबंद व्यवस्था को अधीनस्थों को दिये दिशा निर्देश
सुरक्षा के लिहाज से वृन्दावन को 7 सेक्टर व 3 जोन में बांटा
वृन्दावन। अक्षय तृतीया पर्व पर श्रीधाम वृन्दावन में उमड़ने वाले जन सैलाब की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा आज फोगला आश्रम में एक ब्रीफिंग आयोजित की। जिसमें पुलिस के आला अधिकारियों समेत सैकडो पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया। ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी ट्रैफिक बृजेश कुमार एवं सीओ सदर ने अधीनस्थों से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। अक्षय तृतीया के पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा चाक चैबंद इंतजामात किये गये हैं। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि वृन्दावन को 7 सेक्टर व 3 जोन में विभाजित किया गया है। जोन के प्रभारी एडिशनल एसपी को और सेक्टर प्रभारी सीओ सदर को बनाया गया है। वही हर सैक्टर में एक सह प्रभारी बनाया गया है । इसके अलावा 3 एडिशनल एसपी 7 सी.ओ. व 12 एस.एच.ओ. 50 सब इंस्पेक्टर ,200 सिपाही 20 ट्रैफिक सिपाही, सहित भारी पुलिसबल की तैनाती की गयी है। गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के पर्व पर चरण दर्शन का विशेष महत्व होता है। विश्वविख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में चरण दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर दराज क्षेत्रों से वृन्दावन आते हैं। ये विशेष दर्शन वर्षभर में सिर्फ एक दिन ही होते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधार्थ दर्शनों के लिए वन वे व्यवस्था की गई है जिसके अंतर्गत गेट नंबर 2 ,3, और 5 से प्रवेश कराया जाएगा । वही निकासी गेट नंबर 1 और 4 से की जाएगी। साथ ही शहर के प्रवेश मार्गों पर 11 बैरियर 16 नाकाबंदी पॉइंट बनाए गए हैं वही 5 मोबाइल बैरियर की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी टैªफिक बृजेश कुमार, सीओ सदर राकेश सिंह, आगरा से आये सीओ जनक सिंह, कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, एसएसआई अवधेश जादौन, रमणरेती चैकी प्रभारी विपिन गौतम, जैंत चैकी प्रभारी राजीव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल