देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत पानीगांव में दो भाइयों की हत्या के सात दिन बाद भी पुलिस एक भी फरार हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकी। इस घटना से लडक़ियों के मायका राधाकुण्ड के लोगों में भारी गुस्सा पनप रहा हैं। पुलिस की लचर व लापवाह कर्मीयों के खिलाफ रोष व्याप्त हैं।
राधाकुण्ड में दर्जनों लोगों ने हत्यारोपियों के गिरप्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। साथ ही हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई। कैंडल मार्च बड़ा बाजार, राधारानी परिक्रमा मार्ग गोपी कुआ, संगम मार्ग हनुमान तिराहा, सब्जी मंड़ी के राधारानी घाट पर कैंडल मार्च निकालकर मृतकों की आत्म शांति की दुआं मांगी और पानीगांव में राजवीर व कन्हैया के हत्यारों की गिरप्तारी कर फांसी की सजा दिये जाने की मांग की गई।
दोनों मृतकों की पत्नी राधाकुण्ड की होने से कस्वा वासियों का गुस्सा सातवे आंसमान पर है। उन्होेंने कहा कि अगर पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर हत्यारांे की गिरप्तारी नही हुई तो सड़कों पर हंगामा होगा सड़क, रेल मार्ग, बाजार आदि बंद कर उम्र प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर पप्पू पुरोहित, मुनमुन गोस्वामी, पप्पन शुक्ला, श्रीराम पुरोहित, मोहन काका, छोटू कटारा, कान्हा पुरोहित, विष्णु उपाध्याय, छत्तर चैधरी, विजय कौशिक, कान्हा गोस्वामी, बबुआ कौशिक, मुरारी गोस्वामी, महेश फौजी, उमा कौशिक, कन्हैया पुरोहित, गोपाल गोस्वामी, भोला खण्डेलवाल, धीरू कौशिक, विष्णु ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।













Related Items
दिल्ली हाईकोर्ट गिरफ्तारी, रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई करेगा
25 मार्च को सोनीपत में पर्दाफाश रैली और 2 अप्रैल को यमुनानगर में विपक्ष आपके समक्ष करेगी कांग्रेस
10 मार्च से प्रारंभ होगा रंगनाथ मंदिर का ब्रहमोत्स्व