देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुआवजे को लेकर रालोद ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
मथुरा। अप्रैल माह में शुरूआत में आई दैवीय आपदा, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से तीन बच्चे व दो महिलाओं की मौत पर उनके परिजनों को मुआवजा एवं किसानों की बर्वाद फसल पर उन्हें मुआवजा दिए जाने को लेकर आज रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम कार्यालय पहुंचा जहां उन्होंने एक ज्ञापन डीएम सर्वज्ञराम मिश्र को सौंपा।
रालोद कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह एवं महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार सुबह डीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने किसानों की बर्वाद हुई फसल को लेकर एवं फरह के गांव झुड़ावई में छत का छज्जा गिरने से हुई तीन बच्चे एवं दो महिलाओं पर 20-20 लाख रूपया का मुआवजा दिया जाए तथा 85 प्रतिशत किसानों की ओलावृष्टि में नष्ट हुई फसल पर प्रति विघा पांच-पांच हजार रूपया मुआवजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे जिले में 100 प्रतिशत ही गेहूं की फसल समाप्त हो चुकी है। किसान इस भयानक स्थिति देखकर कर कई किसान मर चुके है। किसानों के लिए रालोद हर समय तैयार रहता है, उसकी मदद के लिए अगर सरकार मुआवजा नहीं देती है तो रालोद सड़क पर निकल कर आंदोलन करेंगा। अब तक सरकार ने ऊंट के मुंह जीरा देने का काम किया है। अगर जिला प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो रालोद सड़क पर उतर मथुरा जाम करेंगी।
वहीं रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि मथुरा के 10 ब्लॉकों में किसान तित्राही तित्राही कर रहा है कैसे आने वाला समय अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएगा। कही तो लेखपाल कए दिन के गए मगर कोई बढ़ा अधिकारी अब तक निरीक्षण को नहीं पहुंचा।
डीएम को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रालोद यूथ पश्चिम उप्र. रोहित प्रताप, राजपाल भरंगर बलदेव ब्लॉक प्रमुख, बाबूलाल, रामवीर सिंह भरंगर, बच्चू सिंह चाहर, सुरेश भगतजी, जयवीर सिंह दर्जनों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।













Related Items
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
किसानों को नुकसान का शत प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंः डीएम