BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सामाजिक कुरूतियों से लड़ने के संकल्प के साथ महासम्मेलन संपन्न

भगवान परशुराम जयंती पर चतुर्थ अखिल भारतीय श्रीब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन में शिरकत करते गंगाधर पाठक मैथिल अखिल भारतीय श्रीब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन में आठ जोड़ों का दहेज रहित सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

समाज के गणमान्य नागरिकों ओर मेधावी छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान

मथुरा। सामाजिक कुरूतियों के निवारण के संकल्प के साथ चतुर्थ अखिल भारतीय श्रीब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन सदर बाजार स्थित भोले वाटिका पर संपन्न हुआ। महासम्मेलन में बुजुर्ग और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। 

महासम्मेलन में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, दिल्ली फरीदाबाद, अजमेर, कोटा, दाहौद आदि स्थानों से बड़ी संख्या में मैथिल ब्राह्मणों ने महासम्मेलन में भाग लिया। चतुर्थ वार्षिक आयोजन में सबसे पहले सुबह आठ बजे परशुराम जयंती के उपलक्ष में पंडित रेवतीरणम आचार्य के नेतृत्व में हवनपूजन का कार्यक्रम हुआ। अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन मुख्यअतिथि गंगाधर पाठक मैथिल ने भगवान परशुराम एवं विद्यापति महाराज के छविचत्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।  मुख्यअतिथि वेदाचार्य गंगाधर पाठक मैथिल ने कहाकि मैथिल ब्राह्मणों को समाज को दिशा देने के लिए आगे आना होगा। हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है, इसे हमें आने वाली पीढ़ियों को भी बताना होगा। वर्तामान में समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है, यह संक्रमण वैचारिक है, हमें अपने बच्चों को इस संक्रमण से बचाना होगा। 

इससे पहले मुख्यअतिथि का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेशचंद शर्मा एवं शाखा मथुरा के समस्त पदाधिकारियों ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत शाखा सभा के अध्यक्ष ताराचंद पाठक ने किया। इसके बाद विभिन्न प्रांतों से आये सभी अतिथियों का स्वागत राधाकृष्ण का चित्र भैंट कर एवं दुशाला उढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा सभा के उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को आगे आना चाहिए। युवाओं के सकारात्मक योगदान के बिना किसी भी समाज का उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को याज्ञोपवीत और शिखा रखने चाहिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा ने  कहा कि हम सभी को हमेशां अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए सकारात्मक सोचेंगे तभी आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान सामाज की पत्रिका मैथिल दर्पण का विमोच भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान में हरनारायण शर्मा महाशय, शांति स्वरूप मिश्रा, दाऊदयाल मिश्रा, श्रीमती सूरजवती शर्मा को सम्मानित किया गया। 

इसके के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पूजा शर्मा, वैभव, अनन्या, तन्मय, कौशल, मयंक, मणिलता, याचना वत्स आदि हैं।  कार्यक्रम में मुख्यरूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जवाहरलाल शर्मा, बद्रीनाथदयाल मिश्र, गुरुदेव प्रसाद शर्मा, कांतिस्वरूप शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, डा.ताराचंद पाठक, हीरालाल शर्मा, डोरीलाल शर्मा, सुरेशचंद शर्मा, अजय शर्मा, सुशील शर्मा, रमेशचंद शर्मा, मनोज शर्मा, विष्णु शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, आरती शर्मा, सतीशचंद मिश्र, चेतन्यमहाप्रभु, गोपाल प्रसाद शर्मा, मानिकचंद शर्मा, मीडिया प्रभारी केके शर्मा बबलू आदि मौजूद रहे।  शाम को अधिवेशन के बाद आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। 

 

राया कस्बे में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गयी। गांव पिरसुआ में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गयी जगह जगह पुष्प बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा हाकिम चन्द्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, चन्द्रपाल शर्मा,गोपाल शर्मा, डा दशरथ शर्मा, देवीचरन,रघुवीर, मनोज शर्मा, रूद्रप्रकाश सारस्वत, मूलीशर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More