BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टैम्पों पलटने से 5 श्रद्धालु घायल

टैम्पों पलटने से 5 श्रद्धालु घायलघायलों को 100 नंबर की पीआरवी 1916 ने सौ सैय्या अस्पताल में कराया भर्ती 

वृंदावन। मथुरा वृंदावन मार्ग पर टेंपो का टायर फटने से टेंपो पलट गया। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों को 100 नंबर की पीआरबी 1916 ने उपचार के लिए सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताते चलें कि थाना वृंदावन की अद्धा चैकी क्षेत्र अंतर्गत मथुरा वृंदावन मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में टेंपो चालक ओवरलोडिंग कर सवारियों को ढोते नजर आते हैं। नतीजतन ओवरलोडिंग के कारण आए दिन कहीं ना कहीं टेंपो पलटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।ऐसा ही हुआ आज बुधवार को। जब दोपहर लगभग 2ः30 बजे वृंदावन से एक टेंपो सवारियां भरकर मथुरा की ओर जा रहा था। पीएमवी पॉलिटेक्निक के समीप अचानक टेंपो का टायर फट जाने से टेंपो पलट गया। टैम्पू पलटते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। वही आस पास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची 100 नंबर की पी.आर.वी वैन 1916 ने घायलों को सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में अमित पांडे पुत्र धर्मराज पांडे निवासी मोतीझील वृन्दावन, उमा अग्रवाल पत्नी अनिल अग्रवाल बाराकोटा राजस्थान, के साथ बदायूं के मनोज यादव ,उनकी पत्नी मनीषा यादव व पुत्र शिवम यादव घायल हो गये।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More