देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
देश में बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं को लेकर युवाओं में रोष
उन्नाव एवं कठुआ रेप कांड के विरोध में हिन्दू, मुस्लिम युवाओं ने किया कैंडल मार्च
वृंदावन। आये दिन हो रही बलात्कार की घटनाओं से जहां पूरे देश मे आक्रोश है वही रेप जैसे जघन्य अपराध के विरोध में नगर के हिंदू मुस्लिम युवाओं ने मिलकर आवाज बुलंद की है। गुरुवार की रात गांधी पार्क में बड़ी संख्या में युवाओं ने मिलकर उन्नाव बलात्कार एवं कठुआ कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। वही युवाओं ने कुछ समय मौन धारण कर बलात्कार की शिकार मृतका की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शुभम शर्मा ने कहा कि सिस्टम की और जागरूकता के अभाव में देश में ऐसे जघन्य अपराध समय-समय पर देखने को मिलते हैं। मांग की है कि सरकार को जागरूकता के साथ-साथ बलात्कार पर सख्त कानून बनाना चाहिए जिससे कि ऐसे जघन्य अपराध करने से पहले आरोपी 10 बार सोचे। वहीं दूसरे युवा सोहेल कुरैशी ने भी विचार व्यक्त किये। श्रद्धाजंलि देने वालों में कृष्ण कुमार शर्मा, शुभम शर्मा, मुस्तकीम, आसिफ, सोहेल, मोनू गुप्ता, अमर हुसैन, ईशान शर्मा, हुसैन शाह, अकरम, नागेश, बसीम, दिवाकर अग्रवाल, डब्लू खान, प्रिंस शर्मा, राहुल शर्मा, असलम, सद्दाम, राहुल, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज