देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मेयर, विधायक, जनप्रतिनिधि, सीडीओ तथा शिक्षाधिकारियों ने प्रतिभाग किया
एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली
मथुरा। सांसद श्रीमती हेमामालिनी ने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जनपदीय रैली का शुभारम्भ गुब्बारे उड़ाकर तथा हरी झण्डी दिखाकर किया। उन्होंने डेम्पीयर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षित होना बहुत जरूरी है। पढ़ लिखकर ही योग्य व्यक्ति बनता है जब बच्चों को शिक्षा गुणवत्तापूर्ण दी जायेगी तो निश्चित रूप से बच्चे देश का भविष्य बनेंगे। उन्होंने उपस्थित बच्चों से कहा कि अपने पड़ोस के जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उन्हें स्कूल के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अध्यापकों से भी कहा कि बच्चों को प्यार से पढ़ाये, जिससे बच्चों को पढ़ने में भी रूचि बढे और स्कूल आने में बच्चे आनाकानी न करें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं जो पढ़ लिखकर शिक्षित होकर देश की सेवा करना है। आयोजित रैली की अगुवाई में शिक्षा की मशाल जलाते हुए चल रहे थे।
आयोजित रैली में गुरू तेग बहादुर आदर्श विद्यालय, महत हरकिशनदास विद्यालय, बापू बालमन्दिर, शास्त्री विद्यामन्दिर, जीएस मैमोरियल पब्लिक स्कूल, पीडी मौर्डन पब्लिक स्कूल सहित नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिका, छात्र-छात्राओं की रैली भगत सिंह पार्क, डैम्पीयर नगर से होलीगेट होते हुए पुनः भगत सिंह पार्क में पहुॅची। रैली में बच्चे, शिक्षित बनो के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
कार्यक्रम में मेयर डॉ0 मुकेश आर्यबन्धु, विधायक पूरनप्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, सीडीओ पवन कुमार गंगवार, बीएसए संजीव कुमार सिंह तथा नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अध्यापक, अध्यापिकायें, छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













Related Items
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल