BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP सांसद मलूक नागर हुए RLD में शामिल

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मलूक नागर को गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल में शामिल किया।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

बीएसपी ने इस बार बिजनौर सीट से सांसद मलूक नागर का टिकट काट दिया था। उनकी जगह मायावती ने चौधरी ब्रजेंद्र सिंह को बीएसपी का उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही मलूक नागर के बीएसपी छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। लेकिन बिजनौर से टिकट कटने के बाद उन्होंने अब पार्टी छोड़ दी है।

पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद ही मलूक नागर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए।

मलूक नागर ने राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने पर कहा, साल 2006 से मैं बसपा में हूं। ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, 18 साल तक बसपा में कोई और नहीं टिका। बसपा में लोग या तो पार्टी से निकाल दिए जाते हैं या पार्टी छोड़कर चले जाते हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More