देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। श्रीयमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर विगत दिनों से चले रहे शिवसेना के धरने में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यवाहकों ने गहरा चिंतन किया है। इस आंदोलन को विशाल एवं प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाने के लिए ठोस रणनीति तय की जा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए शिव सैना में पूरी तैयार कर ली है।
आगरा मंडल प्रभारी व जिला प्रमुख बीनू लवानियां के नेतृत्व में प्रांतीय निर्देशों को लेकर आज पांचवें दिन धरने प्रदर्शन को स्थगित करते हुए बनाई गई रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा 2014 में पीएम मोदी द्वारा जुमला बोला कि मुझे गंगा मईया ने बुलाया है और मथुरा की ब्रजभूमि पर कहा कि मुझे बांकेबिहारी ने याद किया है और मै यमुना मईया की शुद्धिकरण का घाटों का जीर्णोद्धार कराकर ही दम लूंगा। परंतु इन झूठे वायदों से सरकार तो बन गई परंतु यमुना मईया की कसम तो खाने वाले शुद्धीकरण तो दूर उनके नाम पर करोड़ों रूपए का बंदरवाट करके बैठ गए है, जिसे शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर जिला उपप्रमुख शिव कुमार श्रीवास्तव, शिवसेना महिला प्रमुख आगरा करिश्मा, निर्मला, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप चैधरी, भवानी सेना प्रमुख पुष्पा बंसल, सुनैना गुप्ता, माया शर्मा, शीतल भारद्वाज, कुंज बिहारी शर्मा, मोहन सिंह, मुकेश रावत और घनश्याम दास आदि उपस्थित रहे।













Related Items
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
तमिल ब्लॉकबस्टर अरनमनई का होगा 24 मई को हिन्दी में होगा प्रदर्शन
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा