देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। यमुना मिशन मार्ग पर कालिन्द्री के किनारे पु्पांजलि एवं दुग्धाभिषेक कर यमुना मिशन द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस (अथ डे), गंगा सप्तमी एवं हरितमय अभियान धूमधाम व हर्षोास के साथ मनाया गया। यमुना मिशन शासन-प्रशासन, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं साधु-संतों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अनूठी मिसाल कायम की। बताते चले कि यमुना मिशन हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाता चला आ रहा है। दिवस मनाते हुए वृक्षारोपण करने वालो में मुख्य अतिथि (महापौर) मुकेश आर्यबन्धु (सी डी ओ) पवन गंगार जी (डी एफ ओ) वन विभाग अरविन्द कुमार (रेंजर) एम के मीना ( डी ओ) खाद्य एवं औसधि विभाग चन्दन पांडेय (पार्षद ) धुर्व नारायण शर्मा (पार्षद) मीरा अग्रबाल (पार्षद ) उमेश भारद्वाज ( पार्षद) चैधरी तिलकवीर सिंह( पार्षद) रितेश पाठक (पार्षद) रामदास चतुर्वेदी कालिन्दी के तट पर वृक्षारोपण के उपरान्त यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा की विश्व के बड़े बड़े देश जैसे- अमेरिका, फ्रांस ,इंग्लैंड स्पेन जैसे अनेको राष्ट्रों ने मिलकर यह शोध किया है की सूर्य के तापमान से 10000 गुना ज्यादा तापमान पर पाॅलोथीन को खतम किया जा सकता है, लेकिन (यमुना मिशन संस्थापक) प्रदीप बंसल ने यह अविष्कार बहुत साल पहले कर लिया था कि पाॅलोथीन को गोबर और मिट्टी के सम्पर्क में आकर समाप्त किया जा सकता है जिसका साक्ष्य यमुना मिशन मार्ग मथुरा है। इस अवसर महापौर मुकेश आर्यबन्धु ने की यमुना मिशन के कार्य सराहना की और यमुना मिशन के साथ यमुना की सेवा में कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदूषित वातावरण के कारण पृथ्वी अपना प्राकृतिक रूप खोती जा रही है। पृथ्वी के सौंदर्य को जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर व बेतरतीब फैले कचरे ने नष्ट कर दिया है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या विश्व में बढ़ती जनसंख्या तथा औद्योगीकरण एवं शहरीकरण में तेजी से वृद्धि के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट पदार्थों द्वारा विकराल होती जा रही है। इन पदार्थों में वृद्धि के निपटान की समस्या औद्योगिक स्तर पर अत्यंत विकसित देशों के लिए ही नहीं बल्कि कई विकासशील देशों की भी है।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार