देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
केशव धाम में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र का हुआ शिलान्यास
प्रो. राम शंकर कठेरिया, दिनेश जी के साथ मंत्री व विधायकों ने की शिरकत
वृंदावन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र एवं अन्य प्रकल्पों के शिलान्यास का कार्यक्रम केशव धाम में आयोजित किया गया। शुक्रवार को केशव धाम पहुंचे संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सिला रखकर प. दीन दयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र का शिलान्यास किया गया। केशव धाम में अन्य प्रकल्पों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें हवन यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री दिनेश जी के साथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान की। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि अर्जुन राम मेघवाल, प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश जी का आयोजकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।
संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने भारत वर्ष की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकलव्य मानवाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। अंत्योदय प्रकल्प के माध्यम से जो सेवा कार्य होगा, उसकी गूंज पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देगी।
अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष प्रो. राम शंकर कठेरिया ने कहा कि पूरे प्रकल्प की कल्पना का श्रेय दिनेश जी एवं राकेश जैन को देते हुए जमकर प्रशंसा की। उन्होने पुरानी सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने गरीबी हटाओ नारा तो बहुत दिया परन्तु जमीनी हकीकत पर कार्य कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को एक संकल्प के रूप में लिया है और उसी लेकर कार्य को गति दी जा रही है। विश्व हिन्दु परिषद् अतंर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश जी ने कहा कि अगर हमने समाज से कुछ लिया है तो हमें समाज को देना भी चाहिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अध्ययन केन्द्र में आने वाले शोध कर्ताओं को उनके जीवन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराई जायेगीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चैहान ने किया। कार्यक्रम में विनीत शर्मा, अभिनव मिश्रा, अजय कुमार पोहिया, विधायक पूरन प्रकाश, महापौर डाॅ. मुकेश आर्य बन्धू, चन्द्रभान गुप्ता, मृदुलकान्त शास्त्री, गोविन्द शर्मा, अनन्तवीर दास, चै. तेजवीर सिंह, ठा. बच्चू सिंह, प्राण बल्लभ दुबे, पार्षद वैभव अग्रवाल, महेश, निर्देशक ललित कुमार,













Related Items
दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम बदलेगा हर गरीब का जीवन
प्राचीन मंदिर श्री केशव देव जी के 24 अवतार के दर्शन
शैक्षिक महासंघ के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने सुरेश उपाध्याय