देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreग्रामीणों का सहयोग कोसी व स्वाट टीम के लिए बना सफलता
आईजी ने 20 हजार का पुलिस टीम को दिया ईनाम
मथुरा। कोसीकलां से शुक्रवार की दोपहर में स्कूल से घर जाते समय अहृपत हुए छात्र को पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही बच्चे को ग्रामीणों के सहयोग से बरसाना थाना के महराना गांव के जंगलों से स्वाट एवं कोसी पुलिस ने बरामद कर लिया। बदमाश बच्चे को छोड़ भाग निकलने में सफल हो गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस तलाश कर रही है। आईजी ने स्वाट टीम एवं कोसी पुलिस को 20 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। वहीं ग्रामीण के सहयोग के लिए उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार देर सायं प्रेसकांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने बताया कि शुक्रवार तीन बजे सरस्वती शिशु मंदिर भरतपुरिया पेच कोसीकलां से छुट्टी होने के बाद घर जा रहे बालक उम्र करीब सात निवासी लालाराम मार्ग कृष्णानगर काॅलौनी कस्बा व थाना कोसीकलां का दो बाइक सवार व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में तीन टीमें गठित की गई थी जिन्होंने सर्विलांस एवं सीसी फुटैज से कृष्ण पुत्र हरीशचंद निवासी महराना थाना बरसाना जिला मथुरा के खेत पर ट्यूबैल की कोठरी से सकुशल बरामद किया । पुलिस ने मौके से अपहरण में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद हुई है।
एसएसपी ने बताया कि भौगोलिक स्थित का फायदा उठाकर अपहरणकर्ता भाग जाने में सफल रहे। अपहरण में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटरसाइकिल स्पैण्डर भी बरामद की गई है। गांव महराना का जंगल से खेत से अपहृत लक्ष्मन को बरामद किया है, बच्चे द्वोरा बताए गए बदमाशों को तलाश किया जा रहा है जल्द ही वह गिरफ्तार होंगे। आईजी ने पुलिस टीम को 20 हजार का ईनाम दिया है।
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे बच्चे लक्षमण ने बताया कि अपहरण के बाद उसे कोठरी में रखा गया और बर्गर खिलाया तथा भागने का प्रयास करने पर गोली मारने की धमकी भी दी।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
रेणुका चौधरी पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगी