BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नयति को बम से उड़ाए जाने की सूचना पर मचा हड़कंप

अस्पताल परिसर में सीओ सदर निरीक्षण करते हुए सीओ सदर, डाग स्क्वाइड एवं बम निरोधक दस्ते की जांच में सूचना निकली निराधार 

मथुरा। वृंदावन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच दो पर बने प्रसिद्ध नयति हाॅस्पीटल के सुरक्षा अधिकारी के मोबाइल पर अस्पताल की इमरजेंसी को बम द्वारा उड़ाए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर, डाग स्क्वाइड, बस निरोधक दस्ता ने पूरे अस्पताल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। जो कि निराधार साबित हुई। इस सूचना से पूरे अस्पताल में मौजूद मरीजों में दहशत फैल गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह नयति हाॅस्पीटल सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार के फोन पर करीब साढ़े दस बजे एक अंजान नम्बर से फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम न बताते हुए नयति अस्पताल की इमरजेंसी में दो बम रखे होने की जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच यह बम फट जाएगा। यह कहते हुए उसने फोन काट दिया। यह सुन सुरक्षा अधिकारी के होश उड़ गए, इसकी जानकारी हाॅस्पीटल मैनेजमेंट ने फोन के जरिए यह जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर राकेश यादव मय फोर्स के अस्पताल पहुंचे और उन्होंने तत्काल ही बम निरोधक दस्ता व डाॅग स्क्वायड टीम को बुला लिया और दोनों टीमों ने अस्पताल के कोने-कोने का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन ऐसी कोई विस्फोटक सामिग्री नहीं मिली। अस्पताल में भारी फोर्स देख भर्ती मरीजों में दहशत फैल गई। पुलिस यहा पर सायं तक रही लेकिन धमकी देने वालले की बात निरर्थक साबित हुई क्योंकि समयावधि बीत जाने के बाद भी सब कुछ सामान्य बना रहा। सीओ सदर ने बताया कि धमकी देने वाले का नम्बर टेªस किया जा रहा है कि आखिर यह फोन किसने और क्यों किया। धमकी देने वाला जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More