BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो चैनलों पर कार्यवाही के विरोध में दिया ज्ञापन

सीडीओ को ज्ञापन सौंपते ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट एवं अन्य।ब्रज प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने की नारेबाजी

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अधिकारी को हटाने की मांग

मथुरा। सरकारी विभागों मे व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले को लेकर चलाई गई खबरो से आप रूबरू होते है लेकिन गाजियाबाद मे आज उन पत्रकारो को ही वहाँ के डीएम और गाजियाबाद विकास प्रधिकरण द्वारा निशाना बनाने और चैथे स्तम्भ की आवाज को दबाने के लिये दो न्यूज चेनल समाचार प्लस और न्यूज वन इंडिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के वाद पूरे प्रदेश के पत्रकारों मे रोष है। 

मंगलवार को मथुरा में ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने एकजुट होकर रिपोर्ट दर्ज करने वाले अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग की। इस पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि समाज हित मे खबर चलाने के वाद हुयी रिपोर्ट को वापस लिया जाय और रिपोर्ट दर्ज करने वाले अधिकारी को भी वहाँ से तुरंत हटाया जाय। वरना पत्रकार अपनी कलम और कैमरे को अधिकारियो के ऑफीस मे रखकर धरना देंगे। इसके बाद ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर तीन पत्रकारों विनोद आचार्य, संजीव सब्बरवाल लवली व ललित गुप्ता के हुए असमायिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More