BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पहले से बेहतर निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा: प्रयाग राज श्रोत्रिय

कस्बे के मेन बाजार में स्थित भुमिया गली में  भगवान परशुराम शोभायात्रा  के बारे में विचार विमर्श करते हुए पदाधिकारीगण ।मथुरा। बरसाना कस्बे के मेन बाजार मैं भूमिया गली में स्थित गोकुलेश कटारा एडवोकेट के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के बारे में विचार विमर्श किया गया। और शोभा यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विप्र समाज के अध्यक्ष प्रयागराज श्रोत्रिय ने बताया की 6 तारीख रविवार को शाम 6रू00 बजे बैंड बाजों की मधुर धुनों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा पहले से बेहतर रूप से निकाली जाएगी ।शोभा यात्रा सुदामा चैक पर स्थित बिहारी सेठ धर्मशाला से प्रारंभ होती हुई ।बाग वाला, राधा कृष्णा कटारा पार्क ,बृजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज ,पीली कोठी तिराया ,स्टेट बैंक ,नया बस स्टैंड ,बांस मोहल्ला, पूर्वी कटरा ,पश्चिमी कटरा ,पड़ाव मोहल्ला, तेली घेरा, मोहल्ला, मेन बाजार ,भूमिया गली ,थाना गली, टाटिया मोहल्ला, रंगीली चैक, होते हुए पुन बिहारी सेठ धर्मशाला पर संपन्न होगी ।वही विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के नगर अध्यक्ष श्री कृष्ण दयाल गौड ने  कहा कि आसपास गांव से सभी विप्र बंधु भी भारी संख्या में शामिल होंगे ।शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में विप्रो से शामिल होने की अपील की है ।बाहर से आए हुए सभी विप्र बंधुओं का सम्मान भी किया जाएगा । कस्बे में  जगह जगह  स्वागत दुआरों से  गुजरेगी   भव्य शोभायात्रा ।इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर पंडा, महामंत्री रासबिहारी गोस्वामी ,पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ,कोषाध्यक्ष योगेश गोस्वामी, राम रतन मास्टर ,महेश शर्मा बर्फ फैक्ट्री वाले, पप्पू पंडित ,भाजपा नेता गोकुलेश कटारा एडवोकेट ,राजेश मिश्रा, देवांश गौड, कार्तिक गौड, आकाश श्रोत्रिय, नरेंद्र पंडित, प्रेम प्रभाकर श्रोत्रिय ,गगन श्रोत्रिय, मुकेश पंडित, विष्णु दयाल श्रोत्रिय ,आदि लोग मौजूद थे

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More