BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जीएलए पॉलीटेक्निक ईई में कंपनियों की भरमार

जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के दौरान चयनित हुए छात्र-छात्राएं। कैंपस रिक्रूटमेंट में जीएलए पॉलीटेक्निक इलेक्ट्रिकल 

इंजीनियरिंग 118 छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

मथुरा।  प्रत्येक विद्यार्थी को सही मार्गदर्शन व विशेष पैकेज पर रोजगार मिले, इसी लक्ष्य को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधतंत्र निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिसके लिए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है। हाल ही में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के पॉलीटेक्निक संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) के 118 छात्रों ने जानी-मानीं कंपनी वोल्टास, ब्लू स्टार, वीवीडीएन, सिक्योर मीटर, न्यू एलन, एक्सीकॉम, जॉहनसन, अनु इंडस्ट्रीज, बूंदी, फिबकॉम, विकास गु्रप आदि में अपने हुनर का प्रदर्शन कर मंजिल हासिल की है। 

विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित हुए कंपनियों के कैंपस रिक्रूटमेंट में छात्रों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। प्लेसमेंट का मौका हाथ से न निकल जाये इसके लिए छात्र कई महीनों से तैयारी में लगे हुए थे। वह दिन भी आ गया, जिसका छात्रों को महीनों से इंतजार था। कंपनियों की कई चरणों में आयोजित हुई इस प्रक्रिया में 136 छात्रों ने अपना हुनर दिखाया, जिसमें से 118 छात्रों के चयन की सूची जारी हुई। 

सभी चयनित छात्रों की सूची जारी होते ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र खुशी से झूम उठे। अन्य विभागों के छात्रों ने भी चयनित हुए छात्रों को बधाई दी। तो संस्थान के प्रबंधनतंत्र ने सभी चयनित छात्रों को आगे बढ़ते रहने के लिए शुभाशीष दिया। 

जीएलए पॉलीटेक्निक संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर भारद्वाज व डॉ. विकास शर्मा ने हर्ष जताते हुए कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय में छात्रों के चयन हेतु सैकड़ों कंपनियां निरंतर आ रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां शामिल हैं। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के वाइस प्रेसीडेंट सौरभ गोयल ने बताया कि इस बार जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान में करीब आधा दर्जन से अधिक कंपनियों से नए संबंध स्थापित हुए हैं। कम्पनियों के अधिकारियों ने भी विश्वविद्यालय के छात्रों का चयन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन देख भूरी-भूरी प्रशंसा की व उनकी प्रतिभा को मुक्त कण्ठ से सराहा। 

कंपनी की पूर्ण प्रक्रिया के अंत में छात्रों ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधतंत्र को देते हुए कहा कि पॉलीटेक्निक संस्थान में मिली उत्कृष्ट शिक्षा के कारण ही यह मंजिल हमें मिली है। संस्थान के शिक्षकों ने पढ़ाई के समय के अलावा एक्स्ट्रा क्लासेस के माध्यम से भी हुनर को निखारने का मौका दिया है। छात्रों ने कहा कि विश्व विद्यालय प्रेक्टिकल, प्रोजेक्ट्स एवं प्लेसमेंट पर विशेष प्रशिक्षण देता है, जिससे छात्र नए रिसर्च कर विदेशी कंपनियों की ओर रूख कर रहे हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More