BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तपेश हत्याकांड खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा पुलिस थाना

गोवर्धन थाने में धरने पर बैठे ग्रामीण व परिजनमथुरा। राल निवासी तपेश हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणो ने गोवर्धन थाने का घेराव किया। इससे पूर्व गोवर्धन बस स्टैण्ड से थाने तक पैदल मार्च करते हुये जस्टिस की मांग की।

वृंदावन कोतवाली के गांव राल निवासी तपेश शर्मा पुत्र छिद्दी 50 वर्ष को 07 मई की रात को अज्ञात बदमाशो ने मुखराई मोड पर उस समय  गोली मार दी थी, जब वह रात 11 बजे बाइक से राधाकुण्ड से गांव लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस व परिजनो ने घायलावस्था में तपेश को नयति हास्पीटल मे उपचार के लिये भर्ती करवाया गया। फायदा होते न देख परिजन दिल्ली के सरगंगा राम हास्पीटल ले गये। घटना के बाद गोवर्धन थाने में तपेश के पुत्र की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी। दिल्ली के सर गंगा राम हास्पीटल में उपचार के दौरान 14 मई की रात तपेश की मौत हो गयी। तपेश की मौत के बाद गुरूवार को राल के ग्रामीणो व परिजनो ने हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर गोवर्धन मै पैदल मार्च निकालते हुये थाने का घेराव किया। हाथो मै हत्याकांड खुलासे की मांग की तख्तिया लिये ग्रामीणों ने जमकर नारेवाजी की तथा थाने मै ही अनशन पर बैठ गये। थानाध्यक्ष संसार सिंह राठी  के बार-बार समझाने के बाद भी लोग नही माने तथा थाने मै ही धरने पर बैठ गये। लोगो की मांग थी कि करीब दस दिन पूर्व लिखी गयी रिपोर्ट में आज तक गिरफ्तारी क्यू नहीं हो सकी। सूचना पर  थाने पहुंचे सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान ने जल्द खुलासे के आश्वाशन पर लोगो ने धरना समाप्त किया। मृतक के भाई मुकेश शर्मा ने पुलिस पर घटना का खुलासा न करने व कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। बता दें कि तपेश शर्मा मिट्टी का कार्य करता था तथा घटना को भी प्रतिद्वंदता से जोडकर देखा जा रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More