देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बुधवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
घटना स्थल पर पहुंचे आईजी ने दिया घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन
मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
वृंदावन। योगी सरकार में अपराधी बैलगाम है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि मंगलवार की देर रात अटल्ला चुंगी क्षेत्र के समीप ऑफिस में घुसकर सरेआम पूर्व सभासद रूपकिशोर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद बुधवार को जहां फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए है। वही दोपहर बाद घटना स्थल पर पहुंचे आगरा मण्डल के आईजी एवं एस.एस.पी प्रभाकर चैधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
इधर घटना के संबंध में मृतक रूपकिशोर शर्मा के भाई जीवन दत्त शर्मा ने पुरानी रंजिश के मामले को लेकर आगरा निवासी रामप्रकाश शर्मा एवं सासनी अलीगढ़ निवासी उमेश चंद्र शर्मा के अलावा दो अज्ञात सहित 4 लोगों के विरुद्ध थाना वृंदावन में मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि मंगलवार की रात देर रात लगभग 10ः30 बजे धु्रव इंश्योरेंश कंपनी के मालिक व पूर्व सभासद रूपकिशोर शर्मा अटल्ला चुंगी के समीप अपने आफिस पर रोजमर्रा की तरह अपने कामकाज को अंजाम दे रहे थे। अचानक एक बाइक पर दो युवक आये और रूपा पर गोलियां बरसाकर फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों ने दो राउंड फायर किये। जिनमे एक गोली उनके छाती पर वहीं दूसरी गोली गर्दन पर मारी बताई गई है।
घटना की सूचना लगभग 15 मिनट बाद गस्त कर जा रही चेतक को एक स्थानीय व्यक्ति ने दी। सूचना पर पुलिस ने आनन फानन में लहूलुहान हालत में घायल रूपा को टैंपू के माध्यम से नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उपचार के बाद देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की दोपहर पोसमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पंचायती गौशाला स्थित आवास पर लाया गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। हर तरफ गम का माहौल बना दिखाई दिया। इधर उनके आवास पर नगर के सैंकड़ो लोगो का हुजूम लग गया। दोपहर बाद उनकी शवयात्रा में शामिल होने के लिए नगर के गणमान्य लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इधर सुरक्षा के लिहाज से सीओ सदर राकेश कुमार एवं कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह मौके पर नजर बनाए हुए थे।













Related Items
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा की
ICICI बैंक के लोन घोटाले के मामले में वीडियोकोन के पूर्व चैयरमेन वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
पूर्व पीएम अटल जी को किया याद