देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
राजीव भवन के 28 कार्यालयों का एडीएम ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट तैयार कर मंडलायुक्त को एडीएम ने भेजी
मथुरा। मंडलायुक्त के निर्देश पर राजीव भवन के कार्यालयों का आज एडीएम वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया जिसमें करीब दो दर्जन अधिकारी अनुपस्थित मिले। तुरंत ही उपस्थिति रजिस्टर उठाते हुए रिपोर्ट तैयार की और कमिश्नर को भेज दी।
शुक्रवार सुबह मंडलायुक्त केराम मोहन राव का एडीएम एफआर के पास फोन आया, उन्होंने एडीएम से कहा कि वे राजीव भवन में जाकर सभी कार्यालयों का जाकर निरीक्षण कर देखें कि कितने अधिकारी कर्मचारी कार्यालयों में उपस्थित हैं या नहीं, इसकी रिपोर्ट निरीक्षण के बाद उनको तत्काल प्रेसित करें। निर्देश मिलते ही एडीएम राजीव भवन पहुंचे, वहां सीडीओ रामनेवास के आफिस जा मुलाकात उन्हें कमिश्नर की बात बताई। दोनेां अधिकारी ने एक एक सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया जिनमें करीब 28 कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा उनमें अधिकारी और कर्मचारी उन्हें अनुपस्थित मिले। उन्होंने ऐसे कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर उठा रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी। इस संबंध में एडीएम ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर वहां पहुंचे थे, क्योंकि कमिश्नर को शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी अधिकारी देर से आते हैं उन्हें वहां पहुंचकर यह शिकायत सही मिली। वहों से वे रजिस्टर उठा लाए हैं सभी अनुपस्थितों की रिपोर्ट बनाकर मंडलायुक्त को भेज दी गई है।













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर में कम होकर वित्त वर्ष 25 के लक्ष्य का 29.4 प्रतिशत रहा
मुख्यमंत्री योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने का दिया निर्देश