देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कर्नाटक में अलोक तांत्रिक तरीके से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार बनाए जाने के विरोध में विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद हुसैन व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मथुरा को दिया गया, जिसमें सैकड़ों की तादात में कांग्रेस जन उपस्थित थे। धरने में मुख्य रुप से पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि आज कर्नाटक में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां मनमानी तरीके से गवर्नर को कठपुतली की तरह निर्णय कराए जा रहे हैं संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि कर्नाटक में लोकतांत्रिक परंपराओं का भाजपा की मोदी सरकार ने उपहास उड़ाया है। कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा जो निर्णय लिया गया है वह अलोक तांत्रिक हैं राज्यपाल भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में लूट बलात्कार डकैती चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हैं और गरीब मजदूर किसान अल्प संख्यक व्यापारी दलितों पर उत्पीडन की घटनाएं आम हो गई है। देश व प्रदेश के विकास की ओर मोदी और योगी सरकार का ध्यान नहीं है।
धरने को संबोधित अन्य वक्ताओं में पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह, विक्रम बाल्मीकि, विनेश सनवाल, दिनेश मोर्य, महेश रावत, उमेश शर्मा, विनोद शर्मा, उमेश भारद्वाज, मनोज सक्सेना, मनोज गौड़, दिनेश चंद्र, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल, कमलेश चैधरी, तपेश गौतम, एमएम शर्मा, हाजी सलीम शाह, हाजी साहब उद्दीन, मोहम्मद तौफीक, निजामुद्दीन खान, मुकेश धनगर, राहुल अरोरा, ठाकुर बिहारी लाल, राजरानी निमेष,मनोज पाल, विभीषण शर्मा, मोहन सिंह चैधरी, मोनू, अकील, बिट्टू, वकील कुरैशी, अशोक बाल्मीकि, मुरारी माहौर आदि के अलावा सैकड़ों कांग्रेसजन ने धरने में उपस्थित थे तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। धरने का संचालन पूर्व सभासद उमेश शर्मा ने किया।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?