BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करायें-सीडीओ

किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करायें-सीडीओमथुरा। नवागत मुख्य विकास अधिकारी श्री रामनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों से संबंधित सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिया जाय। सीडीओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं को पूरी गुणवत्ता तथा शीघ्र निस्तारण कर संबंधित किसान को अवगत करा दिया जाय। किसान दिवस में किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी को पानी, नालों की साफ-सफाई, फसल ऋण मोचन, आन्धी-तूफान, वर्षा, ओलावृष्टि सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। 

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले किसान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण हो जाना चाहिए यदि किसी शिकायत अथवा कार्य के निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा है तो संबंधित अधिकारी उनके संज्ञान में लाकर समाधान करा सकते हैं, लेकिन बहाने बाजी नहीं सुनी जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौके पर निरीक्षण कर टेल तक पानी पहुॅचाने की योजना तैयार कर किसानों की समस्या का समाधान करें। साथ ही कहा कि जिलाधिकारी के हस्ताक्षर वाला रोस्टर संबंधित प्रधान एवं आॅफिस में पहुॅचाना सुनिश्चित करें, जिससे की किसानों को पता रहे की किस बम्बा या नाले का पानी कब और कब तक चलेगा।

उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा का लाभ कुछ लोगों को दे दिया गया है शेष के लिए कार्यवाही जारी है। किसान दिवस में सबसे अधिक समस्याएं सिंचााई विभाग की थी जिसमें नहरों की साफ-सफाई समय से न होने, नहर की अवैध कटिंग तथा अंतिम टेल तक पानी न पहुॅचने की शिकायतें आई। किसान दिवस में, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक आर0के0 त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 प्रमोद कुमार, सिंचाई, नहर, गन्ना, उद्यान विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More