BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली के युवक ने भीख मांगने वाले बच्चों के लिए छेड़ी मुहिम

उक्त दिल्ली का युवक आशीष शर्मा भीख मांगने वाले बच्चों को अपराधी बनता देख छेड़ी मुहिम  बच्चों का न दें भीख, पढाने में करें मदद
 
अब तक कर चुका है 5643 किमी की यात्रा 
 
मथुरा। बच्चों को भीख एक सामाजिक कुप्रथा है। हम बच्चों को भीख देकर अपराधी बना रहे हैं। इससे हम सब को मिलकर रोकना होगा। हमें ऐसे बच्चों को भीख न देकर उनके पढाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इसी मिशन को लेकर देश की राजधानी का एक युवक पूरे देश का भ्रमण कर अलख जगा रहा है। वह हाथ में तिरंगा झंडा, पीठ पर अपना आवश्यक सामान लादे लोगों और सरकारी सेवा के अधिकारयों से वार्ता कर उनको जगाने का प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर वह शनिवार को मथुरा पहुंचा। उन्होंने यहां लोगों को अपने मन की बात बताई। इस दौरान उनको व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है।
दिल्ली के आशीष शर्मा मन में जनून लिए पूरे देश के भ्रमण पर निकल चुका है। इस युवा के दिल में एक सोच जगी है आखिर आजादी के 70 साल बाद भी हमारे देश का युवा क्यों सड़क पर भीख मांग रहा है। इसका गुनेगार वह नहीं बल्कि जो उसको भीख दे रहे हैं। उसने बताया कि वह नौ प्रदेशों का भ्रमण कर चुका है। प्रत्येक दिन दो से चार हजार लोगों से मिलता है। करीब वह 5643 किमी की यात्रा कर चुका है। इस दौरान वह देश के   जम्मू, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित नौ प्रदेशों मे ंजा चुका है। इसमें 10 प्रदेश यूपी है। उसका कहना है कि हम लोग भीख देकर बच्चे और युवाओं को अपराधि बना रहे हैं। उनके रिसर्च में ज्ञात हुआ है कि बच्चे भीख से अपराधि बन रहे हैं। उसने कहा कि हम भीख न देकर उनकी मदद कर सकते हैं। भूखे को खाना खिलाएं, बच्चों की पढाई के लिए मदद करें। बडे युवक हैं उनको रोजगार दें, जो बीमार हैं उनका इलाज दिलाएं। उन्होंने बताया कि वह अपनी यात्रा के दौरान स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं से बच्चों को भीख न देने की शपथ ले रहा हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More